Diwali crackers video: कई राज्यों में बैन, लेकिन गुजरात में यूं खूब हो रही आतिशबाजी
Diwali celebration firecrackers: दिवाली के पर्व पर देश के कई राज्यों में पटाखे चलाने पर पूरी तरह बैन है या कहीं आशिंक छूट दी गई है। राष्ट्रीय राजधानी में न तो पटाखों की बिक्री करने दी जा रही और न ही खुले में पटाखा चलाने की अनुमति है। हालांकि, गुजरात, यूपी और तमिलनाडु जैसे कई राज्य हैं जहां खूब आतिशबाजी हो रही है। गुजरात में अमरेली के सावरकुंडला में लोगों ने जमकर पटाखे चलाए।

सावरकुंडला में लोगों ने अपनी 100 साल पुरानी परंपरा के तहत 'इंगोरिया' पटाखों के साथ दिवाली मनाई। उसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि लोग कैसे बिना किसी हिचक के पटाखे चला रहे हैं। एक युवक ने बताया कि, उनके यहां करीब 100 साल पुरानी परंपरा है, जिसके अवसर पर वे खूब आतिशबाजी करते हैं।

आतिशबाजी के दौरान बरतनी होगी सावधानी
देश के जिन हिस्सों में लोग आतिशबाजी का लुत्फ ले रहे हैं, उनके लिए यह जरूरी है कि वे पटाखे जलाते वक्त लंबे और ढीले कपड़े न पहनें, क्योंकि तब आग लगने की संभावना ज्यादा होती है। लोग फिटिंग के सूती कपड़े पहनें और पैरों में जूते। अगर आप सिंथेटिक के कपड़े पहनेंगे, तो उसमें भी जलने का बहुत रिस्क रहता है। यदि किसी के बाल लंबे हैं तेा वे पटाखे जलाते वक्त अपने बालों को अच्छी तरह से बांध लें। वहीं, जिन पटाखों में हानिकारक तत्व होते हैं, लोगों को ऐसे पटाखे जलाने से बचना ही पड़ेगा। और जिन लोगों को कोई बीमारी है, वे भी पटाखे न चलाएं। जैसे कि, एलर्जी के मरीज के लिए कोई और उपाय नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications