रेल फाटक लगते समय जल्दी में पटरी क्रॉस कर रहा था बाइक सवार, हेलमेट ने बचाई जान, VIDEO

वलसाड. ट्रैफिक नियमों के तहत टूव्हीलर चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है। गुजरात सरकार ने भी हेलमेट की अनिवार्यता लागू की हुई है। फिर भी ऐसे काफी लोग हैं, जो बाइक या स्कूटी चलाते समय हेलमेट नहीं पहनते। अब गुजरात से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें हादसे के दौरान बाइक सवार की जान हेलमेट के कारण बच गई। यदि उसने हेलमेट नहीं पहना होता तो मौत हो सकती थी।

watch: helmet saves life of biker at gujarat, video goes to viral

यह हादसा वलसाड के उदवाड़ा रेलवे फाटक का है। जहां फाटक बंद होते समय तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार की फाटक के साथ जोरदार टक्कर हुई। फाटक से टकराते ही वह गिर पड़ा। युवक की बाइक को काफी नुकसान हुआ। लेकिन, युवक को ज्यादा चोटें नहीं आईं, क्योंकि हेलमेट के कारण वह बच गया।

इस हादसे का वीडियो शोसल मीडिया पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे युवक की जान बची। संवाददाता ने बताया कि फाटक पर तैनात रेलकर्मी फाटक बंद कर रहा था, लेकिन एक के बाद एक वाहन आने की वजह से वह काफी समय तक फाटक बंद नहीं कर पाता है। आखिरकार उसने फाटक बंद किया और उसी समय बाइक सवार एक युवक फाटक से आ टकराता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+