VIDEO: कोरोना वॉरियर पति-पत्नी ने गोदभराई की रस्म ऑनलाइन निभाई, आप भी देना चाहेंगे बधाई

राजकोट। कोरोना-लॉकडाउन के दरम्यान शादी समेत भीड़भाड़ वाले सभी आयोजनों पर रोक है। ऐसे में लोग सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करते हुए अपने काम निपटा रहे हैं। यहां महानगर पालिका में मेडिकल ऑफिसर के तौर पर तैनात डॉक्टर दंपति ने गोदभराई की रस्म ऑनलाइन तरीके से निभाई। उनके संबंधीयों ने वीडियो कॉल के माध्यम से ही दोनों को शुभकामनाएं दीं। इस तरह गोदभराई कराने के वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोग दंपति की प्रशंसा कर रहे हैं।

जूम एप से गोदभराई की रस्म

जूम एप से गोदभराई की रस्म

संवाददाता ने बताया कि, डॉक्टर मिलन पंडया एवं उनकी पत्नी माधुरीबेन पंडया महानगर पालिका में मेडिकल ऑफिसर के रूप में ड्यूटी करते हैं। माधुरीबेन कि प्रेग्नेंट होने के कारण उनकी गोदभराई का समय आ गया था। ऐसे में इस जोड़े ने रस्म को ऑनलाइन ही निभाने का फैसला किया। जूम एप्लिकेशन की मदद से सारी रस्में निभाई।

पंडितजी ने भी अपने घर से मंत्र पढ़े

पंडितजी ने भी अपने घर से मंत्र पढ़े

इस आयोजन के दौरान पंडितजी ने भी अपने घर में रहकर ही मंत्रोच्चार किए। डॉक्टर पति बोला- हमारे घर में नए मेहमान का आगमन होने वाला है। इसके कारण हम दोनों बहुत खुश हैं और सभी को अपने घर बुलाकर धूमधाम से आयोजन बाद में करेंगे। अभी यूं ही रस्म को निभाने का फैसला लिया है, क्योंकि कोरोना के कारण ऐसा करना मुमकिन नहीं था।'

सगे-संबंधी ऑनलाइन शरीक हुए

सगे-संबंधी ऑनलाइन शरीक हुए

पति पत्नी ने बताया कि, संक्रमण न फैले इसका ख्याल रखते हुए हमने अपने सारे संबंधियों और दोस्तों को अपने घर में ही रहकर ऑनलाइन हमारी खुशी में शरीक होने का आग्रह किया था। हुआ भी यही। अब लोग हमें बधाई दे रहे हैंं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+