VIDEO: गुजरात के पूर्व डीजीपी 'मदारी' फिल्म के गाने पर नाचे, कहा- बहुत यादगार हैं ये पल
वडोदरा। वर्ष 2013 से 2016 तक गुजरात के पुलिस महानिदेशक रहे पी.सी. ठाकुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पुराने गीत की धुन पर ठुमके लगाते दिख रहे हैं। संवाददाता ने बताया कि, पी.सी. ठाकुर विछले दिनों अपने कुछ दोस्तों के साथ थे। जहां शिवराजपुर इलाके में उन्होंने ऐसा डांस किया। पर्वतीय इलाके में उनके द्वारा इस तरह के ठुमके लगाए जाने पर लोग अचंभा करने लगे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, पी.सी. ठाकुर के कुछ दोस्त ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। इस बारे में पी.सी. ठाकुर ने कहा कि, यह मेरे जीवन का बहुत यादगार पल था। जो इस वीडियो के वायरल होने से और भी ज्यादा यादगार हो गया है। पी.सी. ठाकुर बोले- ''शनिवार को हम अपने कुछ दोस्तों के साथ वडोदरा से दूर शिवराजपुर नामक जगह पर गए थे। वहां के पहाड़ी माहौल में म्यूज़िक सुनकर मूड बन गया। फिर हम भी दोस्तों संग डांस करने लगे।''
बता दें कि, पी.सी. ठाकुर ने वडोदरा कमिश्नर का फर्ज निभाते हुए एक अंडरवर्ल्ड डॉन को सलाखों के पीछे डाल दिया था। मगर, अब पी.सी. ठाकुर एक आम इंसान की तरह अपनी जिंदगी परिवार व दोस्तों के साथ बिताते हैं। पत्नी की मृत्यु होने के बाद से वह खासा परेशान चल रहे थे। अब अपने दोस्तों के साथ उन्हें इस तरह देखकर उनके प्रशंसक खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications