VIDEO: गुजरात के मुख्यमंत्री ने की सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की ऑनलाइन पूजा, जानिए क्या मुराद की?

गांधीनगर। कोरोना महामारी से बचाने की प्रार्थना करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सपत्नीक सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की ऑनलाइन पूजा की। सोमनाथ मंदिर के पुजारी द्वारा ऑनलाइन ही मंत्रोच्चारण कराया गया। मुख्यमंत्री ने भगवान का इसी तरह अभिषेक भी किया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, मुख्यमंत्री अपनी पत्नी अंजलीबेन के साथ अपने निवास स्थल पर हैं। वहीं से वीडियो कॉलिंग के जरिए उन्होंने सुप्रसिद्ध प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव के दर्शन किए।

Watch: Gujarat CM Vijay rupani online worship of somnath jyotirlinga , video goes to viral

संवाददाता ने बताया​ कि, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भगवान की अराधना करते हुए देश-दुनिया को कोरोना से बचाने की प्रार्थना की। रूपाणी के इस तरह श्रद्धा अर्पण के वीडियो देखकर लोग उनकी सराहना कर रहे हैं। इन दिनों जबकि, हर कोई महामारी के बीच घरों पर रहने को मजबूर है, तो पूजा-अनुष्ठान भी ऑनलाइन आयोजित हो रहे हैं। लोग कम से कम संक्रमित हों इसके लिए राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा प्रयास जारी हैं।

Watch: Gujarat CM Vijay rupani online worship of somnath jyotirlinga , video goes to viral

आंकड़े बताते हैं कि, देश में कुल कोरोना मामलों के लिहाज से गुजरात तीसरे नंबर पर चल रहा है। इस राज्य से सिर्फ महाराष्ट्र और तमिलनाडु आगे हैं। गुजरात में भी सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस एक शहर अहमदाबाद से ही हैं इसी कारण यहां अभी 7 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन लागू है। मगर, इसके बावजूद प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+