कोरोना लॉकडाउन की अपील का वीडियो पोस्ट कर छा गई ये बच्ची, PM मोदी ने की प्रशंसा
सूरत। गुजरात की रहने वाली 5 साल की बच्ची रश्मी देसाई का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है। रश्मी ने लोगों से घर से बाहर न निकलने की अपील की है। वह कह रही है कि इस लॉकडाउन को सरकार ने आपकी जान बचाने के लिए लागू किया है। कोरोना बहुत डेंजर वायरस है, इसे घर पर रहकर ही हराया जा सकता है। तो लोग घर से बाहर न निकलें, घर पर ही सब ज्यादा सेफ रहेंगे।

रश्मी यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने कोरोना से निपटने में दिन-रात जुटे फ्रंट वारियर्स के योगदान को भी अतुलनीय बताया। अपने इस वीडियो में रश्मी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया। रश्मी ने प्रधानमंत्री के कार्यों की प्रशंसा की। इस वीडियो के बारे में पता चलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रश्मी की प्रशंसा की है। रश्मी के अलावा कुछ और बच्चों का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करने की नसीहत दे रहे हैं।

बच्चों के इस वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आॅफिशियल फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में कई बच्चे नजर आ रहे हैं। वे कोरोना से जुड़ी जरूरी बातें अपनी भाषा में सुनाते हैं। प्रधानमंत्री ने इस वीडियो को Young Saibaa and Saisha have a message....watch. कैप्शन के साथ पोस्ट किया है।
{quiz_38}












Click it and Unblock the Notifications