सूरत: कोरोना को मात देकर हॉस्पिटल से घर लौटी युवती बोली- इस वायरस से डरें नहीं लड़ें, VIDEO
सूरत। कोरोना वायरस से संक्रमित एक गुजराती युवती अस्पताल से ठीक होकर अब घर लौटी है। उसकी लोगों ने प्रशंसा की, तो उसने भी कहा कि कोरोना वायरस खतरनाक है, लेकिन इससे डरें नहीं। उसने बाकायदा एक वीडियो में लोगों के लिए एक मैसेज छोड़ा। उसने कहा कि, भारत सरकार ने कोरोना के संक्रमण से निपटने की पर्याप्त व्यवस्थाएं की हैं। लोग क्वारंटाइन और लॉकडाउन का पालन करें।
उक्त युवती की रीता बचकानीवाला के रूप में पहचान हुई है। वह सूरत के सिविल अस्पताल में भर्ती हुई थी। रीता ने बताया कि, सिविल अस्पताल में मेरा डॉक्टर अश्विनभाई वसावा समेत पूरे स्टाफ ने पूरा ख्याल रखा। उन्हीं की बदौलत आज मैं स्वस्थ हुई हूं। उन्होंने न सिर्फ मेरी तबियत का ध्यान रखा, बल्कि मेरे खाने-पीने और भावनाओं का भी पूरा ख्याल रखा। मनपा द्वारा भी मेरे साथ परिवार का अच्छा ध्यान रखा गया। इसके लिए मैं उनकी आभारी हूं। लोगों को यह कहना चाहती हूं कि, इस वायरस से डरने की जरूरत नहीं है।

संवाददाता के अनुसार, 34 वर्षीय रीटा को 18 मार्च को एसवीपी हॉस्पिटल लाया गया था। जहां दस दिनों तक उसका सघन इलाज चला। उस दौरान रोज 24 घंटे में दो बार उसकी जांच होती थी। रविवार को उसकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे डिस्चार्ज किया गया। रीटा स्वस्थ होकर जब अपने घर पहुंची, तो कॉलोनी के लोगों ने शंख व थाली बजाकर उसका स्वागत किया। बताया जा रहा है कि, गुजरात से जो कुछ अच्छी खबरें आई हैं, उनमें खास यह है कि कोरोना महामारी से लड़कर स्वस्थ हुए तकरीबन चार लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications