VIDEO: पुलिसकर्मी ने कार में मारी टक्कर, कहा- बहन मैंने शराब पी रखी है, आपको जो करना है करो
वडोदरा । शहर के गोत्री-वासणा रॉड पर एक पुलिस कर्मचारी की कार ने दूसरी कार को ठोकर मारी दी, जिसके चलते दूसरी कार में सवार जिग्नेश पटेल नामक युवक और महिला बाहर आए और बहस करने लगे। दोनों के बीच बढ़ते विवाद को देख स्थानीय लोग भी बड़ी संख्यामें इकट्ठा हो गए। विवाद के दौरान लेकिन कार में टक्कर मारने वाला पुलिसकर्मी एक ही बात दोहराता रहा कि बहन मैंने शराब पी रखी है। आपको जो करना है करो।

रविवार को बनी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ है, जिसमें पुलिसकर्मी गोरधन वसावा नशे में धूत दिखाई दे रहा है। साथ ही वह बोल रहा है कि हां बहन मैंने पी रखी है, आपको जो कुछ करना है वह करो। उसकी यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए। हालांकि आधिकारिक रूप से उसके नशे में होने की पुष्टि नहीं की गई है।
पीड़ित जिग्नेश पटेल के मुताबिक वह काम से जा रहे थे तभी गोरधन नामक पुलिसकर्मी ने उनकी कार को पीछे से ठोकर मारी। उस समय यह पुलिसकर्मी नशे में धुत्त थे और ना ही उन्होंने सीट बेल्ट बांधी थी। साथ ही उसके पास वाहन के जरूरी दस्तावेज भी नहीं थे। एक्सीडेंट की जानकारी कंट्रोल रूम को देने के बाद गोत्री पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक क्लियर करवाने के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। लेकिन इस दौरान तेज गति से वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने वाला पुलिसकर्मी नशेमें होने की बात का उल्लेख तक नहीं किया गया था।
यह भी पढ़ेंः वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने पुलिसकर्मी को सरेआम सड़क पर घसीटा, देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications