वडोदरा: SSG अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट को कारण बताओ नोटिस जारी, 4 घंटे तक मरीज पड़ा रहा एंबुलेंस में

वडोदरा, अप्रैल 25। कोरोना संकट के बीच अस्पतालों से डॉक्टरों की लापरवाही के मामले भी सामने आ रहे हैं। ताजा मामला वडोदरा के SSG अस्पताल का है, जहां मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर रंजन अय्यर को कोविड विशेष ड्यूटी अधिकारी (OSD) विनोद राव ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरअसल, OSD के पास रंजन अय्यर की एक शिकायत पहुंची थी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।

Ambulance

मरीज को एंबुलेंस में छोड़ दिया था 4 घंटे के लिए!

शिकायत के मुताबिक, SSG अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट रंजन अय्यर पर 'गंभीर लापरवाही' का आरोप लगा है। उन पर आरोप है कि छोटा उदेपुर जिले से इलाज के लिए वडोदरा आने वाले एक मरीज को करीब 4 घंटे तक एंबुलेंस में ही इंतजार करना पड़ा, क्योंकि अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो चुका था और मरीज की हालत इतनी गंभीर थी कि उसे जल्द से जल्द ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखना था। आपको बता दें कि शनिवार को OSD विनोद राव खुद अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए।

रंजन अय्यर की सफाई

इस पूरे मामले पर रंजन अय्यर का कहना है कि सिलेंडर को उस वक्त रिफील के भेजा गया था, हमारी कोशिश पूरी थी कि जल्द से जल्द ऑक्सीजन संकट को दूर किया जाए। विनोद राव ने रंजन अय्यर से कारण बताओ नोटिस का जवाब मांगा है। रंजन अय्यर से पूछा गया है कि अस्पताल में ऑक्सीजन का पहले से स्टैंडबाय स्टॉक क्यों नहीं रखा गया था। विनोद राव ने कहा है कि ये गंभीर लापरवाही का मामला है, इसीलिए मैंने अस्पताल अधीक्षक को नोटिस दिया है।

आपको बता दें कि जिस मरीज को एंबुलेंस में 4 घंटे के लिए छोड़ दिया गया था, वो गंभीर था और उसे वार्ड में शिफ्ट किया जाना था, लेकिन ऑक्सीजन खत्म होने की वजह से उसे 4 घंटे एंबुलेंस में ही रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+