'रमीज़, तुमने मेरे साथ बहुत बुरा किया', बेवफाई से खफा युवती ने आपबीती बताई, फिर जान दे दी

वडोदरा। गुजरात में शौहर की बेवफाई की शिकार हुई महिला (आयशा) ने वीडियो में आपबीती सुनाते हुए आत्महत्या कर ली थी। वह घटना अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट की थी। अब यहां फिर कुछ वैसी ही एक और घटना सामने आई है। नफीसा खोखर नाम की युवती ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने से पहले उसने भी अपना वीडियो रिकॉर्ड कर आपबीती सुनाई। जिसमें अपने प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया।

प्यार में धोखा मिला तो दे दी जान

प्यार में धोखा मिला तो दे दी जान

वीडियो में नफीसा अपने प्रेमी को कोसते हुए दिखाई दे रही है। वह कह रही है कि, "मैंने तुमसे प्यार किया, लेकिन तुमने मेरे साथ विश्वासघात किया।"
नफीसा के इसी तरह के कुल 3 वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में वह कहते दिख रही है कि, "मैंने सोचा था कि तुम अलग हो लेकिन मैं गलत थी। जब दुनिया को हमारे रिश्ते के बारे में पता चला तब भी तुमने इसे नहीं स्वीकारा। आपके परिवार का कहना है कि आपका कोई पता नहीं चल रहा है, लेकिन मैंने आपके घर के बाहर कपड़ों की लाइन पर आपके कपड़े सूखते देखे। तुम मुझे धोखा दे रहे थे।"

साबरमती रिवर फ्रंट पर सिसकती रही

साबरमती रिवर फ्रंट पर सिसकती रही

सिसकती नफीसा के वीडियो को देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है। नफीसा ने साबरमती रिवर फ्रंट से उसी तरह वीडियो बनाकर अपने प्रेमी की बेवफाई की कहानी सुनाई, जैसा कि पहले अहमदाबाद की महिला आयशा ने सुनाई थी। आयशा भी अपने शौहर की प्रताड़ना से तंग आ गई थी और उसने पानी में डूबकर आत्महत्या कर ली थी। ठीक उसी तरह नफीसा ने भी वीडियो बनाने के बाद दो बार आत्महत्या की कोशिश की। फिर फांसी लगाकर जान दे दी।

25 साल की थी नफीसा, प्रेमी था- रमीज

25 साल की थी नफीसा, प्रेमी था- रमीज

स्थानीय समाचार पोर्टल के अनुसार, नफीसा गुजरात के वडोदरा की रहने वाली थी। वह 25 साल की थी।उसका आवास वडोदरा के जेपी रोड स्थित नूरजहां पार्क में है। उसने अपने आवास पर ही आत्महत्या की। जिसके बाद उसके वीडियो सामने आए। जिसमें उसने अपने प्रेमी का जिक्र किया है और कहा है कि उसकी मौत के लिए वो (प्रेमी) ही जिम्मेदार है।' यह भी पता चला है कि, नफीसा अपने प्रेमी से मिलने अहमदाबाद आई थी, जहां प्रेमी ने शादी करने का वादा किया, लेकिन बाद में वो मुकर गया। इससे नफीसा का दिल टूट गया।

अहमदाबाद ढूंढने गई थी, वो गायब हो गया

अहमदाबाद ढूंढने गई थी, वो गायब हो गया

नफीसा वीडियो में जिस शख्स का जिक्र कर रही है, उसका नाम "रमीज़" है। नफीसा के मुताबिक, रमीज़ ने उसे मोहब्बत के झांसे में फंसाया। उसे हसीन सपने दिखाए। निकाह का भी वादा किया। मगर, फिर गायब हो गया। वह चार दिनों तक उसकी तलाश करती रही, लेकिन वह नहीं आया। आखिर में नफीसा ने अपना ​वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने कहा, "रमीज़ आपको मेरे साथ ऐसा नहीं करना चाहिए था। तुमने मुझे इस दुनिया में अकेला छोड़ दिया है। तुमने मुझे धोखा दिया है। मैं सिर्फ तुमसे प्यार करती हूं रमीज।,"

घर से मोबाइल पुलिस के हाथ लगा

घर से मोबाइल पुलिस के हाथ लगा

वडोदरा स्थित जेपी रोड थाने के सब इंस्पेक्टर एयू चौधरी ने कहा कि, अहमदाबाद से लौटने के बाद नफीसा वडोदरा अपने घर आई, और फांसी लगा ली। हमने नफीसा का मोबाइल बरामद कर लिया है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+