नशे में धुत युवक ने कार से महिला को उतारा मौत के घाट, चार लोगों को किया घायल, फिर चिल्लाया ""एक और राउंड""

Vadodara accident: गुजरात के वडोदरा में गुरुवार को होलिका दहन की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशे में धुत एक युवक ने अपनी कार से लोगों के एक समूह को टक्‍टर मार दी। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और दो बच्‍चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनकी अस्‍पताल में इलाज चल रहा है और उनकी गंभीर हालत बताई जा रही है।

इस दुर्घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे मौके पर मौजूद लोगों द्वारा शूट किया गया है। इस वीडियो में नशे में धुत युवक राहगीरों को मौत के घाट उतारने के बाद पछतावे और डरने के बजाय ऐसा कुछ कहता नजर आ रहा है जिसे देखकर लोगों का गुस्‍सा बहुत बढ़ गया है।

Vadodara accident

1 महिला की मौत, चार लोग लड़ रहे जिंदगी की जंग

दरअसल, ये हादसा गुजरात के वडोदरा की व्‍यस्‍त सड़की का है। शराब के नशे में कार चला रहे युवक की गाड़ी की चपेट में आने से हेमालीबेन पटेल नाम की महिला की मौके पर मृत्यु और कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में 12 वर्षीय जैनी, 35 वर्षीय निशाबेन, 10 वर्षीय लड़की और 40 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं जिनका अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

वायरल वीडियो में ये दिखा भयावह नजारा

इस घटना का जो वीडियो सामने आया है वो बड़ा ही विचलित कर देने वाला है। इस वीडियो में कार का बंपर बुरी तरह से क्षति ग्रस्‍त नजर आ रहा है और सड़क पर तीन महिलाएं घायल अवस्‍था में पड़ी हुई हैं। वहीं ड्राइवर की सीट के बगल में बगल बैठा युवक कार से उतरते हुए बोल रहा है "ये पागल हो गया है, इसने ही लोगों को मारा है।"

महिला को मौत के घाट उतारने के बाद युवक बोला 'वन मोर राउंड"

वहीं इसके बाद कार चला रहा युवक बाहर आता है और दुर्घटना पर पछतावा दिखने के बजाय ड्राइवर युवक "वन मोर राउंड और वन मोर राउंड, वन मोर राउंड!" और "ओम शिवाय!" चिल्लाते हुए नजर आया। वो खुश होने के बजाय मजाक बनाता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।

पुलिस ने युवक को किया अरेस्‍ट

बडोदरा पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पहले दुपहिया वाहन और फिर एक महिला को टक्कर मारकर घायल करने वाले कार चालक सुवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच और आगे की पूछताछ जारी है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+