गुजरात: अमित शाह ने कई प्रोजेक्ट लॉन्च किए, बोले- हमें किसी की जरूरत नहीं, साइबर डिफेंस में भी आत्मनिर्भर हैं
गांधीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अभी गुजरात में हैं। यहां उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। आज उन्होंने राजधानी गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉफिक पदार्थों (सब्सटेंस) के अनुसंधान व विश्लेषण के लिए तैयार हुए विशेष केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान शाह ने मोदी सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी की अगुवाई में जब दूसरी बार हमारी सरकार बनी तो तय हुआ कि नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस-रिसर्च एंड एनालिसिस केंद्र को गुजरात के फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी से जोड़ा जाए। अब हम देख रहे हैं, यह हो गया।

अमित शाह बोले-हमें किसी की जरूरत नहीं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में भारत सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि, मुझे विश्वास है कि इस विश्वविद्यालय का विस्तार अन्य राज्यों में भी होगा और युवाओं को फोरेंसिक विज्ञान में योगदान देने का अवसर मिलेगा। शाहर ने कहा कि, "हमें किसी (विदेशी मदद) की जरूरत नहीं है। साइबर डिफेंस और बेरिएट्रिक रिसर्च में हम आत्मनिर्भर हो रहे हैं।"
80 लाख आबादी वाले अहमदाबाद में समाए 50 और गांव, अब 70 किमी बढ़ी इस शहर की सरहद
अपने संसदीय क्षेत्र में गृहमंत्री का दौरा
बता दिया जाए कि, शाह अपने गृह राज्य गुजरात के 3 दिवसीय दौरे पर हैं। बीते रोज यानी कि, रविवार को उन्होंने बोपाल इलाके का दौरा किया। जहां एक पुस्तकालय और नगर निकाय केंद्र का उद्घाटन किया। चूंकि, गांधीनगर शाह का लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है और बोपाल भी इसी क्षेत्र में आता है। शाह ने यहीं से अहमदाबाद शहर में और उसके आस-पास जल वितरण परियोजना, सामुदायिक हॉल और नगर निकाय अधिकारियों द्वारा निर्मित एक वार्ड कार्यालय सहित अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।

72 हेक्टेयर में फैली झील का निरीक्षण
शाह ने आज 72 हेक्टेयर में फैली झील के सौंदर्यीकरण के कार्य का भी शुभारंभ किया। उनके अपने निर्वाचन क्षेत्र में 26 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास हुआ है। इसी के साथ आज उन्होंने राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) परिसर में नशीले पदार्थ एवं मनोदैहिक पदार्थों का पता लगाने वाले केंद्र का भी उद्घाटन किया है।












Click it and Unblock the Notifications