गरीब-सामान्य वर्ग के लोगों को सस्ते दामों पर अनाज दिलाएगी गुजरात सरकार, इन्हें भी मिलेगा फायदा
गांधीनगर। कोरोना महामारी के बीच गुजरात सरकार ने फैसला किया है कि, आमजन को सस्ते दामों पर अनाज मुहैया कराया जाएगा। यह राशन राज्य में 10 लाख से ज्यादा परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत राहत दर पर मुहैया कराया जाएगा। जिसका लाभ गरीब-सामान्य वर्ग के लोगों समेत सभी दिव्यांग, गंगा स्वरूपा बहनें, वृद्ध पेंशन सहायता योजना के लाभार्थियों को भी सकेगा। कुल मिलाकर, इस फैसले से राज्य के 50 लाख गरीब व सामान्य वर्ग के लोग लाभान्वित हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्य के सभी दिव्यांग लाभार्थियों को भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत शामिल करने का निर्णय किया है। उनका कहना है कि, अन-लॉक की स्थिति में सभी को अनाज मुहैया कराने के लिए यह निर्णय किया गया है। सरकार की कोशिश है कि कोई भूखा न सोए। ऐसे में केन्द्र एवं राज्य सरकार की दिव्यांग पेंशन साधन-सहायता एसटी पास जैसी विभिन्न योजना का लाभ पाने वाले दिव्यांग जो बाकी रह गए हों, उन्हें भी एनएफएसए में शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत अब मिलने वाले लाभ राज्य के सभी दिव्यांग, गंगा स्वरूपा, महिला, वृद्ध पेंशन सहाय योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे। इनके समेत और दस लाख परिवारों को भी फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निर्णय के चलते और पचास लाख और लोगों को राहत दर पर अनाज मिल सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications