अहमदाबाद: नॉर्थ-ईस्ट खाने को लेकर नागालैंड के दो व्यक्तियों पर हमला, बीजेपी नेता तेमजेन ने ट्वीट कर की निंदा
गुजरात के अहमदाबाद में नॉर्थ ईस्ट खाने को बेचने को लेकर दो नागालैंड के युवकों की गंभीर रूप से पिटाई का मामला सामने आया है। जिसकी बीजेपी नेता तेमजेन इम्ना अलॉन्ग ने निंदा की है।

गुजरात के अहमदाबाद में नागालैंड के दो युवकों पर नॉर्थ ईस्ट खाना बेचने को लेकर 10 लोगों ने हमला कर दिया। इस मामले पर नागालैंड के बीजेपी नेता तेमजेन इम्ना अलॉन्ग ने निंदा करते हुए इसे निराशाजनक बताया है।
अहमदाबाद शहर के चाणक्यपुरी इलाके में रविवार रात को नॉर्थ-ईस्ट भोजन बेचने और परोसने के आरोप में 10 लोगों ने 2 नागालैंड के रहने वाले व्यक्तियों पर हमला कर दिया। पूर्वोत्तर के लोगों को उनके भोजन की पसंद और संस्कृति के कारण हमला किया गया। दोनों पीड़ितो की पहचान रोविमेजो केही और जमीर के रूप में हुई।
रोविमिजो ने बताया कि उन पर और उनके दोस्त पर बेसबॉल से हमला किया गया। इस दौरान ग्राहक ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उसे भी चोटें आई। साथ ही 10 लोगों ने दोनों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे पूर्वोत्तर भोजन बेचना जारी रखते हैं तो उन दोनों को मार दिया जाएगा। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
इस हमले में दोनों के काफी चोटें आई है। जहां रोविमेजो के सिर पर चार टांके लगाने पड़े। वहीं, दोनों को इलाज के लिए सोला सिविल अस्पताल ले जाया गया।












Click it and Unblock the Notifications