गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल के कार्यकाल के शानदार 3 साल, गढ़ा विकास का नया मॉडल, पढ़ें परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड
Gujarat government three years tenure: 12 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात सरकार के तीन साल पूरे हो रहे हैं। 156 सीटों के ऐतिहासिक जनसमर्थन के बाद बनी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य को तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ाया है। इन तीन वर्षों में गुजरात ने सुशासन, सेवा और समर्पण के कई नए मानक स्थापित किए हैं।
तीन वर्षों में गुजरात ने जी-20 मीटिंग्स और 10वीं वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट जैसी अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का सफल आयोजन किया। पहली बार राज्य के चारों अंचलों में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की गईं, जिससे स्थानीय अवसरों को वैश्विक मंच मिला।

एयर इंडिया विमान दुर्घटना के दौरान मुख्यमंत्री ने संवेदनशील और तेज निर्णय लेते हुए राहत व बचाव कार्यों को सफलतापूर्वक संचालित किया। वर्ष 2025 को 'शहरी विकास वर्ष' घोषित कर राज्य में आधुनिक शहरों के निर्माण की दिशा में बड़े कदम उठाए गए।
कृषि और किसान कल्याण
- किसान सूर्योदय योजना से 16,899 गांवों में दिन में नियमित बिजली
- भारी वर्षा से प्रभावित किसानों के लिए 947 करोड़ का राहत पैकेज
- बेमौसम बारिश से नुकसान पर 10,000 करोड़ का बड़ा कृषि सहायता पैकेज - 33 लाख किसान लाभान्वित होंगे
- 15,000 करोड़ के समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पादों की खरीद
- पिछले तीन साल में 33 लाख किसानों को शून्य ब्याज पर फसल ऋण सहायता
महिला सशक्तिकरण
- गुजरात में 5.96 लाख "लखपति दीदी", लक्ष्य-10 लाख महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
- नारी गौरव नीति-2024 लागू
- जेंडर बजट 1 लाख करोड़ के पार, 200 से अधिक महिला-केंद्रित योजनाएँ
- 2024-25 में कुल 804 योजनाएँ महिलाओं के लिए
- मातृशक्ति योजना से हर साल 4 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ
- 'जी-सफल' योजना से अंत्योदय परिवारों की महिलाओं को आर्थिक सहारा
स्वास्थ्य सुविधा में बड़ा सुधार
- पीएमजेएवाई-मा योजना में स्वास्थ्य सहायता 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख
- 1.15 करोड़ स्कूली बच्चों को डिजिटल हेल्थ कार्ड
- मातृ मृत्यु दर में 50% और बाल मृत्यु दर में 57.41% कमी
- नमो श्री योजना से 1 साल में 3.88 लाख माताओं को 238 करोड़ रुपए
- 465 किडनी ट्रांसप्लांट-देश में प्रथम स्थान
- 'ट्राइबल जीनोम सीक्वेंसिंग प्रोजेक्ट' लॉन्च करने वाला पहला राज्य
शिक्षा में सर्वांगीण प्रगति
- मिशन स्कूल्स ऑफ एक्सीलेंस के तहत:
- 13,353 नए क्लासरूम
- 21,000 कंप्यूटर लैब
- 1,09,000 स्मार्ट क्लास
- 5,000 स्टे लैब
- एआई आधारित अर्ली वॉर्निंग सिस्टम से ड्रॉपआउट रोकथाम
- 42 लाख से अधिक बच्चों को पौष्टिक अल्पाहार योजना का लाभ
- नमो लक्ष्मी योजना-10 लाख से अधिक छात्राओं को 1000 करोड़ से ज्यादा की सहायता
- नमो सरस्वती योजना से 1.50 लाख छात्रों को 161 करोड़ रुपए
- आदिवासी कल्याण
- 2025-26 बजट में 746 करोड़ की वृद्धि
- जनजातीय गौरव दिवस पर नई जनजातीय कल्याण योजना शुरू
युवा विकास और खेल
- 22 जिलों में 24 खेल परिसरों का संचालन
- खेल महाकुंभ 3.0 में 71 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन
- गुजरात को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी
- 825 करोड़ की लागत से वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स समर्पित
- स्टार्टअप्स को बढ़ावा - i-Hub में 600 स्टार्टअप्स को इनक्यूबेशन, 402 स्टार्टअप्स को 23 करोड़ की सहायता
सुशासन और प्रशासनिक सुधार
- 'विकसित गुजरात@2047' रोडमैप तैयार करने वाला पहला राज्य
- GRIT और GARC आयोग की स्थापना
- 112 जन-रक्षक प्रोजेक्ट लॉन्च-सभी आपात सेवाएँ एक नंबर पर
- भूमि नियमों में बड़े सुधार-किसानों व खरीदारों को सरलता
- प्रीमियम मंजूरी अब कलेक्टर स्तर तक
शहरी विकास
- 2025 को 'शहरी विकास वर्ष' घोषित
- अहमदाबाद मेट्रो फेज-2 का लोकार्पण
- स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 11,000 करोड़ से अधिक के 348 प्रोजेक्ट पूरे
- 9 नगरपालिकाएँ अपग्रेड होकर बनी महानगरपालिका-अब कुल 17
स्वच्छता में गुजरात अग्रणी
- अहमदाबाद-देश का नंबर 1 स्वच्छ शहर
- सूरत-स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में शीर्ष स्थान
- अग्रसर गुजरात
- स्टार्टअप रैंकिंग में 4 साल से देश में प्रथम
- धोरडो विश्व के श्रेष्ठ टूरिज्म विलेज में शामिल
- गरबा को यूनेस्को की 'अमूर्त सांस्कृतिक विरासत' में स्थान
- स्मृतिवन म्यूजियम विश्व के 7 श्रेष्ठ संग्रहालयों में शामिल
- गणतंत्र दिवस पर लगातार 3 बार पीपल्स चॉइस अवॉर्ड
- गुजरात योग बोर्ड के नाम 3 गिनीज रिकॉर्ड
शांति और सुरक्षा
- भ्रष्ट संपत्तियों को जब्त करने के लिए स्पेशल कोर्ट एक्ट 2024
- मानवबलि, अघोरी एवं काला जादू रोकथाम विधेयक पारित
- परीक्षा अनियमितताओं पर कड़ा कानून
- पिछले 3 साल में 5426 करोड़ के ड्रग्स जब्त
- 7,000+ सीसीटीवी कैमरे-14,000 मामलों के समाधान में मदद
- i-PRAGATI और साइबर रिफंड पोर्टल लॉन्च
- 6 नई एंटी-नारकोटिक्स यूनिट्स
- 'GP-DRISTI' ड्रोन सर्वेलांस प्रोजेक्ट शुरू












Click it and Unblock the Notifications