3 मंजिला बंगले में रहता था करोड़पति चोर, बेटे के लिए मंगाई 19 लाख की कार, वारदात के बाद देता था बलि
राजकोट। गुजरात के राजकोट से चोर पिता-पुत्र पकड़े गए। चोरी की वारदातें कर-करके वो करोड़पति हो गए थे। तीन मंजिला सेंट्रल एसी बंगले में रहते थे। जहां-कहीं वो वारदात को अंजाम देते, उसके बाद मंदिर में एक बलि भी देते थे। पिता ने पुत्र के लिए 19 लाख की कार भी बुक कराई थी। आपराधिक प्रवत्तियों के चलते उसे जेल भी हो गई थी। बावजूद इसके फिर भी नहीं सुधरा।

ये चोर कुछ हटकर थे
संवाददाता ने बताया कि, क्राइम ब्रांच ने पिता-पुत्र दोनों को पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पता चला कि वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। कुछ साल पहले दोनों राजकोट के कोठारिया क्षेत्र में तीन मंजिला बंगले में रहते थे। जो सेंट्रली एयरकंडिशन था। चोरी के आरोप में पहले भी जेल जा चुके हैं। वहीं, एक साथी चोरी के ही मामले में अब भी जेल की सजा काट रहा है। उन्होंने 12 चोरियों की वारदात कुबूली हैं। पुलिस की जांच में पता चला कि, दोनों ने पिछले 4 महीनों में बड़ी चोरियों को अंजाम दिया था।

पशुओं की बलि चढ़ाते थे
पुलिस ने इनके घर से करीब 15 लाख रुपए का चोरी का सामान भी बरामद किया है। आरोपी की पहचान आनंद सीतापरा और उसके बेटे हसमुख के रुपमे हुई है। दोनों महंगी कारों से घूमते थे। महंगे-महंगे होटलों में भी ठहरते थे। इतना ही नहीं, चोरी के पैसों से दोनों ने हाल ही में 19 लाख रुपए की एक कार भी बुक की थी, जिसकी डिलीवरी होने वाली थी। पुलिस ने बताया कि, आरोपियों से एक चौंकाने वाली जानकारी मिली है कि, कहीं भी चोरी से पहले आनंद मंदिर में जाकर बलि चढ़ाने की मन्नत मांगता था। चोरी में सफल हो जाने के बाद जाम-जोधपुर शहर में स्थित प्राचीन मंदिर के पास पशुओं की बलि भी चढ़ाता था।

हमेशा हेलमेट पहनकर ही निकलते थे
दोनों के चोरी करने का तरीका भी अनूठा था। पहले बाइक से रैकी करते थे। इसके बाद देर रात दोनों वहां पहुंचते थे। बेटा, पिता को छोड़कर चला जाता था। जब पिता चोरी कर सामान पैक कर लेता था तो फोन कर बेटे को बुला लेता था। दोनों बिना नंबर वाली बाइक का इस्तेमाल करते थे और हमेशा हेलमेट पहनकर ही निकलते थे।












Click it and Unblock the Notifications