दौड़ते टैंपो से गिरी पोती को बचाने के लिए कूद पड़ी दादी, दोनों की चली गई जान, परिवार में थी इकलौती संतान

नाडियाद। गुजरात में नाडियाद जिले के ठासरा गांव में एक करुण घटना हुई। चलते टैंपो से एक पांच साल की बच्ची नीचे गिर पड़ी थी, जिसे देख उसकी दादी ने भी बचाने के लिए छलांग लगा दी। मगर, दोनों में से कोई नहीं बच पाया। दोनों हादसे का शिकार हो गईं। बच्ची अपने परिवार की इकलौती संतान थी। अब उनके घर पर मातम पसरा हुआ है।

The Grandmother Jumped from The Auto To Save Granddaughter, both lost lives

संवाददाता ने बताया कि, ठासरा तहसील के वजेवाड गांव में रहने वाली बुधाभाई चावडा (70) अपनी 5 वर्षीय पोती दिव्या एक रिश्तेदार के घर जा रही थीं। उन्होंने यह सफर टैंपो से करना बेहतर समझा। वे टैंपो में बैठ गईं और विंजोल गांव की तरफ रवाना हुईं। टैंपो काफी स्पीड से चल रहा था। उसी दौरान टैंपो ठासरा-डाकोर रोड पर एक ब्रेकर पर उछला, जिसके चलते दिव्या चलते नीचे गिर गई। उसे देखकर दादी भी कूद पड़ी, हालांकि दिव्या की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद एंबुलेंस-108 की वैन पहुंची और दादी बुधाभाई को अस्पताल ले जानी लगी। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी भी मौत हो गई।

टैंपो के पहिए से कुचल गई थी बच्ची
इस घटना के बारे में ताजा जानकारी यह सामने आई है कि, बच्ची का सिर टैंपो के पिछले पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर उसका खून बिखर गया। उसके बाद वहां महिलाओं समेत कई लोग एकत्रित हो गए थे। वहीं रोने लगे। एक महिला ने बताया कि, मृतक बच्ची महज 5 साल की ही थी और वो अपने परिवार की एकलौती संतान थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+