Video: ब्वॉयफ्रेंड को डुप्लीकेट चाभी देकर लड़की ने अपने ही घर से कराई लाखों की चोरी, पूरी कहानी

राजकोट। लिव-इन में रहने वाली एक लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड से अपने ही घर में लाखों की चोरी करवाई। इसके लिए उसने ब्वॉयफ्रेंड को डुप्लीकेट चाभी दी। फिर मकान से ब्वॉयफ्रेंड ने ज्वैलरी, कैश सहित करीब 7.34 लाख का माल साफ कर दिया। इसका खुलासा तब हुआ जब घरवालों ने पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को इस वारदात में किसी परिजन के ही शामिल होने का संदेह हुआ, और पता किया कि लड़की एक लड़के के साथ लिव-इन में रहती है। तब पुलिस ने शहर में ही पार्थ नाम के युवक को जा पकड़ा।

Recommended Video

    Video: ब्वॉयफ्रेंड को डुप्लीकेट चाभी देकर लड़की ने अपने ही घर से कराई लाखों की चोरी, पूरी कहानी
    बॉयफ्रेंड के लिए बेटी ने किया अपने परिवार से ही दगा

    बॉयफ्रेंड के लिए बेटी ने किया अपने परिवार से ही दगा

    पुलिस ने जब पार्थ (लड़की का बॉयफ्रेंड) से सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात कुबूल करते हुए सारी बात उगल दी। उसके बाद पुलिस ने उसके पास से चोरी का सभी सामान बरामद कर लिया। वहीं, पुलिस द्वारा अब आरोपी लड़की और पार्थ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    साजिश की कहानी के वीडियो में खुलासा

    साजिश की कहानी के वीडियो में खुलासा

    संवाददाता ने आरोपी के बयान और पुलिस अधिकारी द्वारा बताई गई साजिश की कहानी के वीडियो भेजे हैं। जिससे आप पूरा माजरा समझ सकते हैं। यह वारदात गुजरात में राजकोट के रेलवे नगर स्थित रामेश्वर पार्क सोसायटी में रहने वाले फ्रांसिस भाई के यहां हुई थी। उस वक्त घर पर कोई न था। फ्रांसिस भाई की बेटी के कहने पर पार्थ नाम के बॉयफ्रेंड ने यह वारदात की।

    भांजी को चाभी देकर शादी में चले गए थे सभी

    भांजी को चाभी देकर शादी में चले गए थे सभी

    इस वारदात को राजकोट में बीते 25 नवंबर के दिन अंजाम दिया गया था। इससे पहले 24 नवंबर को फ्रांसिस भाई अपने परिवार समेत एक संबंधी के किसी कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली गए थे। ऐसे में वह घर की चाबियां भांजी निलोफर को दे गए थे। दूसरे ही दिन एक पड़ोसी ने निलोफर को बताया कि तुम्हारे मामा के घर का पिछला दरवाजा खुला हुआ लग रहा है। जब निलोफर ने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान फैला हुआ था। निलोफर घबरा गई। उसने फौरन इसकी जानकारी अपने मामा फ्रांसिस को दी। जब फ्रांसिस वापस घर लौटे तो पाया कि, उनका बहुत माल गायब था।

    सगी बेटी ने इतना कुछ लुटवा दिया

    सगी बेटी ने इतना कुछ लुटवा दिया

    फ्रांसिसभाई ने फिर पुलिस के समक्ष दो सोने के बिस्किट (कीमत 5,49,000), एक सोने की चेन (कीमत 25 हजार) और 1 लाख 60 हजार रुपए कैश एवं अन्य सामान के चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस द्वारा सबसे पहले भांजी निलोफर की जांच की गई, लेकिन उसके खिलाफ कुछ मिला नहीं। फिर बेटी ही गुनहगार निकली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+