सूरत की रिलायंस शॉप से सैकड़ों मोबाइल-लैपटॉप चुराने वाले मुंबई के गिरोह को हैदराबाद में पकड़ा गया

सूरत। गुजरात में सूरत स्थित एक रिलायंस शॉप से लाखों के मोबाइल व लैपटॉप चुराने वाले गिरोह को पुलिस की टीमों ने धर लिया है। यह गिरोह मुंबई का था और सूरत में डेढ़ महीने पहले वारदात को अंजाम देने के बाद हैदराबाद चला गया था। शॉप ऑनर की शिकायत पर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई थी। वराछा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, 4 लोगों के गिरोह को हैदराबाद के रिलायंस मॉल से गिरफ्तार किया गया है। ये लोग वहां भी चोरी कर रहे थे। पहले 30 लाख के फोन निकालने के दौरान एक युवक को पकड़ा गया था। बाद में पूरे गिरोह को धर लिया गया।

the gang Stealing Lakhs rupees worth tablets and Phones From Reliance Store, Caught by gujarat police

इस गिरोह को हैदराबाद से गिरफ्तार कर सूरत ले आया गया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में मोहमंद तबरेज दाउद शेख, फरहान मुमताज शेख, रशीद मोहमंद रफीक शेख, मोहम्मद सुफियान शेख और राजू पांडुरंग शामिल हैं। पूछताछ में इन्हेंने सूरत में अंजाम दी गई वारदात का सच कुबूला। स्टोर से कुल 43 लाख के फोन व लैपटॉप चुराए गए थे। वराछा के रिलायंस डिजिटल में इन लोगों ने वारदात को 26 अक्टूबर को अंजाम दिया था।

जहां 205 फोन और 23 टेबलेट समेत लाखों का माल पार किया था। उसके बाद सभी इनोवा कार से फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए और तमाम तरह के प्रयास करते हुए यह कामयाबी हासिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+