बाइक सवार देवर-भाभी और साली को अंकलेश्वर में कंटेनर ने टक्कर मारी, नहीं बच पाई किसी की जान

भरूच। गुजरात में भरूच जिले के अंकलेश्वर में स्थित राजपीपला चौकड़ी के नजदीक जानलेवा हादसा हुआ। यहां हाईवे के फ्लाईओवर ब्रिज पर एक कंटेनर ने एक बाइक को रौंद डाला। उस बाइक पर एक ही परिवार की 2 महिलाओं सहित 1 शख्स सवार था। तीनों की इस हादसे में जान चली गई। मृतकों की पहचान देवर-भाभी और साली के तौर पर हुई।

Terrible accident in Ankleshwar bharuch, 3 people including two women of the same family lost lives

घटना के बाद कंटेनर वाला वहां से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार, अंकलेश्वर तालुका के अंदाडा गांव की शांति तीर्थ सोसाइटी में रहने वाले 28 वर्षीय अखिलेश सिंह, उसकी भाभी प्रियंका अजीत सिंह और भाभी की चचेरी बहन निधि विलास चौधरी कीम कोठवा दरगाह गए थे। वे जीजे-16 एसी-1380 नंबर की बाइक पर सवार थे।

जब तीनों कीम कोठवा दरगाह से लौट रहे थे तो राजपीपला चौकड़ी के पास फ्लाईओवर ब्रिज पर हादसे का शिकार हुए। उन्हें तेज रफ्तार से आ रहे एपी-12 एच-9277 नंबर के कंटेनर ने टक्कर मारी। जिससे बाइक पर सवार तीनों नीचे गिरकर कुचल गए। देवर-भाभी सहित तीनों की वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम पहुंची। हालांकि, तब तक कंटेनर चालक घटनास्थल से फरार हो चुका था। पुलिस ने फिर तीनों लाशों को उठवाकर वहां से पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि, एक ही परिवार की 2 महिला सहित 1 शख्स की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+