रोल पॉलिस कारखाने में काम कर रही किशोरी का दुपट्टा मशीन के अंदर फंसा, नहीं बच पाई जान

सूरत। गुजरात में सूरत जिले के वराछा मातावाडी क्षेत्र में रोल पॉलिस कारखाने में काम करती एक किशोरी की जान चली गई। किशोरी का दुपट्टा मशीन में फंसने से गला घुट गया था। जिससे वहीं उसकी मौत हो गई। उसकी चीखें सुनकर कारखाने में मौजूद अन्य लोग उस तरफ दौड़े थे, हालांकि तब तक देर हो चुकी थी। मृतका की पहचान सहारा दरवाजा निवासी रिन्की (17) "पुत्री-सुरेन्द्र यादव" के तौर पर हुई है। वह वराछा मातावाडी भगुनगर के पास रोल पॉलिस कारखाने में काम करती थी।

Teenager girl lost her life Due To Scarf Stuck In Machine

कारखाने में काम करने वाले लोगों ने बताया कि, रिन्की शनिवार सुबह कारखाने में वह गले में दुपट्टा लपेट कर खड़ी थी। इसी दौरान हाथ सेंकते हुए उसके दुपट्टे का एक छोर अचानक मशीन में फंस गया, जिससे उसका दम घुट गया। उस वक्त कारखाने में दूसरे कर्मचारी भी मौजूद थे। पता चलने पर कंपनी के अधिकारी भी दौड़े चले आए। किशोरी को स्मीमेर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, वहां प्राथमिक जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Teenager girl lost her life Due To Scarf Stuck In Machine

पुलिस ने बताया कि, रिन्की के घर पर एक भाई और एक बहन हैं। उसके पिता सुरेन्द्र यादव सिक्योरिटी गार्ड हैं। इस मामले में वराछा पुलिस अग्रिम जांच कर रही हैं। इस घटना के बाद यह सवाल भी उठ रहे हैं कि, कारखाने में नाबालिग से क्यों काम कराया जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+