दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा पर सालगिरह मनाने सपरिवार निकला व्यापारी, रास्ते में कार ट्रक ने रौंदी
सूरत। गुजरात के सूरत शहर का एक कपड़ा व्यवसायी सपरिवार अपनी सालगिरह मनाने के लिए "स्टैच्यू ऑफ यूनिटी" की ट्रिप पर निकला। रास्ते में उनकी कार का कोसंबा हाईवे के पास हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि, कार की एक ट्रक के साथ टक्कर हुई। जिसमें ट्रक ने कार को रौंद दिया। कार में सवार व्यवसायी घायल हो गया, वहीं उसके पांच वर्षीय बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, हादसा कोसंबा के नजदीक धामरोड चेकपोस्ट पर पर हुआ। कार आगे दौड़ रही थी, जबकि उन्हें पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, हादसे का शिकार कार परिवार शहर के डिंडोली क्षेत्र में रहता है। उनका कपड़ों का व्यवसाय है। वे लोग राजपीपला होते स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सालगिरह मनाने कार लेकर गए थे। इसी दौरान दुर्घटना हुई। सूरत के न्यू सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने कहा कि, पीड़ितों के मुताबिक पीछे से ट्रक की टक्कर लगने पर कार पलटी खा गई और कार के पिछले हिस्से में बैठा बेटा सूर्यांश ज्यादा चोटिल हुआ। वहीं, परिवार के अन्य लोग भी घायल हो गए। जब सभी अस्पताल लाए गए तो वहां सूर्यांश को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, उपरोक्त हादसे में जिस बच्चे की मौत हुई उसके परिजनों से जानकारी ली जा रही है। पीड़ितों के बारे में पता चला है कि, डिंडोली रामी पार्क के पास शिवालिक स्क्वेयर निवासी पुनित सिंह रिंगरोड कपड़ा बाजार में कपड़ा व्यवसायी हैं। पुनित सिंह अपनी पत्नी रोशनी और पांच वर्षीय पुत्र सूर्यांश के साथ कार में राजपीपला स्थित प्रतिमा देखने गए थे। इसी दौरान कोसंबा के नजदीक धामरोड चेकपोस्ट पर उन्हें ट्रक ने टक्कर मार दी। इस मामले में कोसंबा पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications