गुजरात: लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरुक करने के लिए सूरत में शुरू हुआ 'नॉक द डोर' अभियान
सूरत। गुजरात के सूरत में महानगर पालिका ने लोगों में कोरोना टीकाकरण के लिए लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए 'नॉक द डोर' अभियान शुरू किया है। इस बारे में डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नर डॉ आशीष नाइक ने आज कहा, "हमारी टीमों के प्रयास की बदौलत 26.83 लाख लोगों ने टीके की पहली खुराक और 9 लाख लोगों को दूसरी खुराक ले ली है।"
Recommended Video

डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नर डॉ आशीष नाइक ने आगे कहा कि, फिलहाल हमारे यहां कोरोना वैक्सीन के सेकेंड डोज का टर्नओवर कम है। ऐसे में हमने इसे बढ़ावा देने के लिए 'नॉक द डोर' कैंपेन शुरू किया है। हम लाभार्थियों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें पास के टीकाकरण केंद्र में टीके की उपलब्धता के बारे में सूचित कर रहे हैं। इससे उन्हें पूरी तरह से टीकाकरण में मदद मिलेगी।

अब तक मरने वालों की संख्या 10079
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना महामारी से जुड़ा एक अहम दावा किया है कि, राज्य में एक हफ्ते से कोई मौत नहीं हुई और कोरोना की दूसरी लहर लगभग खत्म हो गई है। बताया जा रहा है कि कोरोना से 12 अगस्त को राजकोट शहर में एक मरीज की मौत हुई थी। उसके बाद से अब तक कोई मौत नहीं हुई। विभाग की रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि, राज्य में लगातार 26 दिनों से किसी जिले या शहर में डबल डिजिट में केस सामने नहीं आया है। 10 से ज्यादा जिलों में तो कोरोना के मामले शून्य हो गए हैं। बताते चलें कि, गुजरात में अब तक 8 लाख 25 हजार 255 कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट दर्ज हो चुकी हैं। वहीं, 8 लाख 14 हजार 994 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके अलावा कोरोना से जान गंवाने वालों की बात की जाए तो विभाग का कहना है कि, अब तक मरने वालों की संख्या 10079 है।

सर्वाधिक कोविड केसेस वाले जिले
2,38,066 अहमदाबाद ↑2
1,43,517 सूरत ↑5
77,953 वडोदरा ↑4
57,927 राजकोट
34,952 जामनगर ↑1
24,414 मेहसाणा
21,416 भावनगर ↑1
20,742 गांधीनगर ↑1
20,475 जूनागढ़ ↑2
13,631 बनासकांठा
12,588 कच्छ ↑1
11,770 पंचमहल
(20 अगस्त तक)












Click it and Unblock the Notifications