4 दोस्तों के साथ मिलकर किया था नाबालिग से रेप, फिर की थी हत्या, 11 साल बाद भोपाल से गिरफ्तार
सूरत। क्राइम ब्रांच की टीम ने एक हत्यारे बलात्कारी को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जाकर पकड़ा है। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि, यह कार्रवाई भोपाल के भदभदा रोड, रंग महल टॉकीज के पास हुई, जहां से रमेश उर्फ गोलियो पुत्र बाबूभाई बागड़ा को गिरफ्तार किया गया है। उसने वर्ष 2009 में गुजरात के भरथाणा गांव से 16 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण करके दुष्कर्म किया था।

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के बाद रमेश उर्फ गोलियो ने उसकी हत्या कर दी थी। इस कुकृत्य में उसने अपने चार दोस्तों की मदद ली थी। घटना की जांच-पड़ताल के दौरान बाद में पुलिस ने तीन आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया था, जबकि रमेश सूरत से फरार हो गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी का कहना है कि, वर्ष 2009 में अंजाम दी गई वारदात के बाद उसे 11 साल बाद अब पकड़ा गया है। उसने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग से रेप किया था।
इधर, 3 साल के बच्चे से कुकर्म
सूरत से ही एक और मामला सामने आया है। यहां सचिन जीआईडीसी एरिया में एक तीन साल के बच्चे से उसके पड़ोस में रहने वाले शख्स ने कुकर्म किया। वो बच्चे को बिस्किट का लालच देकर अपने साथ कमरे में ले गया, वहां उसका मुंह दबाकर उसके साथ कुकर्म किया। बाद में प्राथमिक जांच में बच्चे के प्राइवेट पार्ट से सूखा हुआ खून मिला। फिर मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।












Click it and Unblock the Notifications