गुजरात में 11 साल की भाविका ने रामकथा कर-करके राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए 50 लाख

सूरत। 11 साल की एक बालिका ने अयोध्या में बनने वाले राम जन्मभूमि मंदिर के लिए 50 लाख रुपए चंदा जुटा लिया। वह रामकथा कर-करके यह चंदा एकत्रित कर रही है। जिसमें लोग उसे देशभर से चंदा दे रहे हैं। गुजरात की यह बालिका हैं- भाविका। वह सूरत की रहने वाली हैं। वह लोगों से राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए दान देने की भी अपील कर रही हैं। भाविका बताती हैं कि, वह राम कथा बांचती हैं और अब तक उन्होंने चार जगहों पर राम कथा बांची है। इस तरह उन्हें जो धन मिला, उसे उन्होंने राम मंदिर निधि कोष में जमा कराया है।

सूरत की बाल कथाकार का कमाल

सूरत की बाल कथाकार का कमाल

बता दिया जाए कि, 11 साल की भाविका 6वीं कक्षा की छात्रा हैं। उन्होंने लॉकडाउन के समय से ही राम मंदिर के लिए दान जुटाने का प्रण किया था। वहीं, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा जुटाई गई कुल दान-निधि की बात की जाए तो अब तक यह 700 करोड़ से ज्यादा हो गई है। ट्रस्ट द्वारा पूरे देश में चल रहे निधि समर्पण अभियान के तहत कई टीमें 27 फरवरी तक चंदा जुटाएंगी। यह अभियान मकर संक्राति के दिन शुरू हुआ था।

अब तक मिले 700 करोड़ से ज्यादा

अब तक मिले 700 करोड़ से ज्यादा

ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों के मुताबिक, 10 फरवरी तक ही 700 करोड़ रुपये की राशि अयोध्या स्थित ट्रस्ट के खाते में जमा हो चुकी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने यह जानकारी दी। चौपाल ने कहा कि, पूरे देश में एसबीआइर्, पीएनबी और बैंक आफ बङौदा के 48000 ब्रांचों में राशि जमा हो रही है। उन्होंने कहा कि, जो राशि चेक से जमा हो रही है उसका स्टेटमेंट मिलने में समय लग रहा है। हालांकि, चंदा के हजार करोड़ से उूपर पहुंचने की आशा है।

कैसे और किसे दिया जाता है चंदा?

लोग नगद और चेक के अलावा UPI, NEFT, RTGS, IMPS से भी चंदा दे सकते हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के मुताबिक, 10,100, 1000 या 2 हजार के उूपर का चंदा कोई भी दे सकता है। आप चाहें तो ट्रस्ट के अकाउंट में सीधे UPI, NEFT, RTGS, IMPS कर सकते हैं। ट्रस्ट ने बाकायदा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट की डीटेल भी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+