बहादुरी की मिसाल! बारिश में जलमग्न हुई कॉलेज बस, खिड़की पर चढ़कर छात्रों ने यूं छात्राओं को निकाला बाहर-VIDEO
गुजरात में छिटपुट बारिश ने नगर निगम की व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ा दी हैं। जब एक कॉलेज बस बाईपास में फंस गई। बस में सवार छात्रों ने बहादुरी का परिचय देते हुए एक दूसरे की मदद की।
Gujarat: गुजरात में छिटपुट बारिश ने नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। बताया जा रहा है कि खेड़ा जिले के नडियाद इलाके में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन गई। जिसके कारण एक कॉलेज बस बाईपास में फंस गई। वहीं, बस में सवार सभी छात्रों ने खिड़की से बाहर निकलकर एक दूसरे की मदद की। तीन छात्रों ने बहादुरी का परिचय देते हुए बस में सवार छात्राओं को एक-एक करके खिड़की से बाहर सुरक्षित निकाला।
वहीं, बस में सवार सभी छात्रों ने खिड़की से बाहर निकलकर एक दूसरे की मदद की। तीन छात्रों ने बहादुरी का परिचय देते हुए बस में सवार छात्राओं को एक-एक करके खिड़की से बाहर सुरक्षित निकाला।

भारी बारिश से जलभराव के कारण कॉलेज बस जलमग्न नजर आई। वहीं, आसपास से गुजरते लोग अनदेखा करते निकलते रहे। छात्र एक दूसरे की मदद से सुरक्षित स्थान तक पहुंचे। मामले का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि छात्रों ने बिना किसी डर के खुद की मदद की।
गुजरात में बारिश, जगह-जगह जलभराव
राज्य में पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला बना हुआ है। बारिश की वजह से स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। राज्य के वडोदरा, पंचमहाल, आनंद, खेड़ा, दाभोई, छोटा उदयपुर, गोधरा, जम्बुघोड़ा, कलोल, घोघंबा में बारिश की स्थिति बरकरार है। बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। जिसके चलते किसानें की फसलें भी बर्बाद हो गई हैं।
क्या कहता है मौसम विभाग?
मौसम विभाग की निदेशक डॉ. मनोरमा मोहंती के मुताबिक, राज्य में 5 दिनों तक छिटपुट बारिश का अनुमान है। अगले 5 दिनों में राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। लेकिन, आधिकारिक मानसून सीजन के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। यानी गुजरात में बारिश तो होगी, लेकिन वो बारिश मानसून नहीं होगी। गुजरातियों को अभी भी आधिकारिक सीज़न का इंतजार करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications