घर के बाहर बगीचे में खाट पर सो रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, बेटा दौड़ा तो भागा दुम दबाकर
हालोल। गुजरात में दाहोद जिले की धानपुर तहसील के दुमका गांव की फलियां में एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। उस वक्त महिला अपने घर के बाहर बगीचे में खाट पर सो रही थी। तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारा। तेंदुए को देखकर वह चीखने-चिल्लाने लगी। शोर सुनकर महिला का बेटा घर के बाहर दौड़ा। यह देखकर तेंदुए वहां से चलता बना। हालांकि, तेंदुए के हमले में महिला का हाथ काफी जख्मी हो गया। तेंदुए ने हाथ पर गप्पा मार दिया था। जिससे उससे खून बहने लगा।

महिला की पहचान 48 वर्षीय जनताबेन के तौर पर हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि, जनताबेन पर तेंदुए ने उस समय हमला किया, जब वह अपने बगीचे में खाट पर लेटी हुई थीं। घायलावस्था में जनताबेन को धानपुर स्थित सिविल अस्पताल में ले जाया गया। वहीं, सूचना वनविभाग एवं पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी पर वन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पहुंचे। कर्मचारियों ने तेंदुए को खोजना शुरू कर दिया। एक अधिकारी ने कहा कि, महिला पर हमला करने वाले तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

वन अधिकारी ने ब्यौरा देते हुए बताया कि, पीड़िता जनताबेन दाहोद जिले की दुमका गांव की फलियां में रहने वाली है। जिस वक्त तेंदुए ने उस पर हमला किया, तब वह घर के बाहर बगीचे में खाट पर सो रही थी। जबकि, उसका बेटा घर में पढ़ाई कर रहा था। उसका बगीचा घास-फूंस से घिरा हुआ है। तेंदुआ वहां शिकार की तलाश में आया।
जख्मी जनताबेन की तस्वीर भी सामने आई है, जिसे यहां प्रकाशित नहीं जा रहा। बता दिया जाए कि, तेंदुए द्वारा इंसानों पर हमले की घटनाएं गुजरात में आम हैं। यहां तेंदुए की तादाद अन्य राज्यों के मुकाबले काफी ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications