बालकनी के नीचे कपड़े धो रही महिला के सिर पर अचानक टूटकर गिरा स्लैब, चली गई जान

सूरत। गुजरात में सूरत के कतारगाम स्थित नित्यानंद सोसाइटी में एक महिला के सिर पर छत का स्लैब टूटकर गिरा। जिससे उसकी जान चली गई। कतारगाम पुलिस ने बताया कि, मृतका की पहचान 50 वर्षीय लीलाबेन अशोकभाई ठाकोर के रूप में हुई। सुबह के समय वह बालकनी के नीचे बैठकर कपड़े धो रही थीं, तभी स्लैब टूटकर उनके सिर पर गिर गया।

Slab fell on the head of a woman, who was washing clothes under the balcony, dies

जिससे लीलाबेन गंभीर रूप से घायल हो गईं। पता चलने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए स्मीमेर अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने लीलाबेन को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही कतारगाम पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर मौका मुआयना किया।

इधर, डायमंड बुर्स में मिट्टी ढहने से दो श्रमिकों की मौत
सूरत में ही खजोद स्थित डायमंड बुर्स में सीवरेज लाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 2 मजदूरों की जान चली गई। इस मामले में इंजीनीयर और सुपरवाइजर की कोताही सामने आने पर खटोदरा पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि, खजोद स्थित डायमंड बूर्स के पीएसपी प्रोजेक्ट पर कार्यरत इंजीनीयर वरूण पटेल व सुपरवाइजर कनु राठौड़ की लापरवाही के कारण डायमंड बूर्स लेबर कॉलोनी निवासी अशोक रविन्द्र यादव (20) तथा राहुल रामसोच राजभर (25) की सोमवार रात को जान चली गई। वरुण पटेल व कनु राठौड़ श्रमिकों को बिना सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए ही खुदाई कराई जा रही थी। खुदाई के बाद मिट्टी पाटने के दौरान अचानक मिट्टी ढह गई और दोनों मिट्टी में दब गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+