Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गुजरात: पिकनिक मनाने आए 13 लोग उकाई जलाशय में डूबे, एक ही परिवार की 7 लाशें मिलीं

तापी. गुजरात में तापी जिला स्थित उकाई जलाशय (बांध) में एक नाव पलटने से 13 जने डूब गए। जिनमें से किसी तरह 6 लोगों जान बचा ली गई, जबकि अन्य 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 4 बच्चे शामिल थे, जिनकी लाशें मिली हैं। धुलेटी पर हुए इस हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि, डूबने वालों में 10 लोग एक ही परिवार से थे। यह हादसा मंगलवार हुआ। हादसे का शिकार परिवार तापी जिले की उच्छल तहसील के सुंदरपुर गांव का रहने वाला था।

Seven members of A family drown in Gujarats Tapi river, Six Saved

जानकारी के अनुसार, धुलेटी की छुट्टी होने के कारण सभी लोग पिकनिक मनाने के लिए उकाई जलाशय के किनारे स्थित भिंडखुर्द पहुंचे थे। वहीं शाम को नौका में लौटते समय तेज हवा के चलते उनकी नौका संतुलन बिगड़ गया। नौका डांवाडोल होकर जलाशय में डूब गई। उस वक्त नौका में कुल 13 लोग सवार थे। सभी डूबने लगे। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग उस तरफ दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने किसी तरह 6 जनों को सकुशल बचाया, लेकिन शेष सात लोग डूब गए।

हादसे की सूचना दमकलकर्मियों को दी गई। जिसके बाद पुलिस व प्राशासनिक अधिकारियों का काफिला भी घटनास्थल पहुंचा। दमकल के दस्ते ने काफी देर बाद 5 साल के एक बच्चे का शव निकाला। रात में भी शेष 6 जनों की खोजबीन जारी रही। बाद में बुधवार सुबह स्थानीय लोगों की मदद से अन्य 6 लाशें भी बरामद कर ली गईं।

जो लोग बच नहीं पाए, उनकी पहचान संजना कोंकणी (14 वर्ष), अभिषेक कोंकणी (12 वर्ष), आराध्या कोंकणी (7 वर्ष), विनोद कोंकणी (18 वर्ष), राजेश कोंकणी (33 वर्ष) और उर्मिला कोंकणी (20 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कि छह पीड़ितों के लिए खोज अभियान देर रात तक चला, लेकिन बचाव दल उन्हें बचाने में असफल रहा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+