अब पूरा भर गया सबसे बड़ा बांध, 138 मीटर के वाटर लेवल को निहारेंगे इस बार CM, पूजा की तैयारियां शुरू

अहमदाबाद। गुजरात और मध्यप्रदेश में हुई लगातार बारिश के चलते नर्मदा नदी पर स्थित सरदार सरोवर डैम इस साल भी अपने कंठ तक पूरा भर गया है। यह सबसे बड़ा बांध है। बीते रोज इसका लेवल 137.99 मीटर पर पहुंच गया था, और सरकार ने इसे 138 मीटर तक, यानी कि पूरा भरने की परमिशन दी थी। बहरहाल, सरदार सरोवर डैम में पानी की आवक के स्वागत की तैयारी चल रही हैं। इस बार राज्य के मुख्यमंत्री पूजा करने आएंगे, ऐसी खबर हैं। पिछली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे।

नर्मदा डैम के स्वागत की तैयारियां शुरू

नर्मदा डैम के स्वागत की तैयारियां शुरू

सरदार सरोवर डैम को जीवनदायी भी माना जाता है, क्योंकि यहां के पानी से दो राज्यों की लाखों हेक्टेयर भूमि की ​सालभर सिंचाई होती है। बड़े पैमाने पर बिजली उत्पादन होता है और 200 से ज्यादा शहर-कस्बों को पीने का पानी भी मुहैया कराया जाता है। सरदार सरोवर डैम से निकली नर्मदा नहर में फिलहाल इतना पानी भर गया है कि उससे अहमदाबाद शहर की सालभर तक प्यास बुझाई जा सकती है। यह दुनिया की सबसे लंबी पक्की सिंचाई नहर भी मानी जाती है।

इसी बांध से जुड़ी है सबसे लंबी पक्की नहर

इसी बांध से जुड़ी है सबसे लंबी पक्की नहर

गुजरात में सबसे बड़े बांध सरदार सरोवर डैम से जुड़ी इस नहर की लंबाई 458 किलोमीटर है। इस नहर को गुजरात की लाइफ लाइन भी कहा जाता है, क्योंकि इससे 10 हजार गांवों को पीने का पानी मिलता है। सरदार सरोवर नर्मदा निगम के अनुसार, भारी बारिश के कारण नहर में 17 हजार करोड़ लीटर से भी ज्यादा पानी भर चुका है। बताया जाता है कि, इसमें 22 हजार लीटर पानी स्टोर करने की क्षमता है। इससे 18 लाख हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होती है।

2 राज्यों को मिलते हैं बिजली-पानी

2 राज्यों को मिलते हैं बिजली-पानी

यह बांध नींव सहित 163 मीटर उूंचा है। इसमें कई ऐसी खासियतें हैं, जो इसे दुनिया में सबसे खास बनाती हैं। नर्मदा नदी पर बनने वाले 30 बांधों में सरदार सरोवर और महेश्वर दो सबसे बड़ी बांध परियोजनाएं हैं। संवाददाता ने बताया कि, सरदार सरोवर डैम के उच्चतम लेवल पर पहुंचने के चलते नर्मदा निगम के सभी अधिकारियों को स्टैंड बाय रखा गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि, कुछ भी अनहोनी हो तो जरूरी उपाय किए जा सकें। इस बांध के भरने पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी पूजा के लिए यहां आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+