Video: गैस कंपनी के कर्मी पर बंदूक तानी, फिर बाइक सवारों ने दिया 10 लाख की लूट को अंजाम
जामनगर. गुजरात में जामनगर शहर में समर्पण हॉस्पिटल के निकट सत्यम कॉलोनी में एक गैस कंपनी के कर्मचारी को बंदूक दिखाकर लूट लिया गया। उसके पास 10 लाख रुपए थे। उसे तीन बाइक सवार लोगों ने लूटा। दिन-दहाड़े हुई इस लूट मामले की पुलिस ने जांच शुरू की। शहर की नाकाबंदी कर दी गई। हालांकि, कई घंटे बाद भी कोई बदमाश पकड़ा नहीं जा सका।

संवाददाता के अनुसार, तीन लोग दोपहर को समर्पण हॉस्पिटल के पास गैस कंपनी के एक कर्मचारी को बंदूक दिखा लूट ले गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी शरद सिंघल, एलसीबी और सिटी सी डिवीजन पुलिस का दल मौका-ए-वारदात पहुंच गया। हालात को देखते हुए शहर के सभी नाके बंद कर दिए गए।

सरेआम गैस कंपनी के कर्मचारी को लूट लेने की घटना के चलते शहर की गली-चौबारों में कोहराम मच गया। पीड़ित गैस कंपनी के कर्मचारी ने कहा कि मुझे तीन लोगों ने पहले रोका, उसके बाद लूट को अंजाम दिया।












Click it and Unblock the Notifications