Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले गुजरात में शोभा यात्रा पर पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Ram Mandir Inauguration: भारत के इतिहास में 22 जनवरी की तारीख सुनहरे अक्षरों में दर्ज होने जा रही है। सोमवार को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन, उससे पहले गुजरात के मेहसाणा में रविवार को 'शोभायात्रा' पर पथराव का मामला सामने आया है।

पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। अधिकारियों ने कहा कि गुजरात पुलिस ने रविवार को मेहसाणा जिले में भगवान राम की "शोभायात्रा" (जुलूस) पर पथराव के बाद भीड़ पर आंसू गैस छोड़ी।

Stone pelting during Lord Ram procession

तीन गोले दागने पड़े पुलिस को

पुलिस महानिरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तीन गोले दागने पड़े। आईजी ने कहा कि घटनास्थल पर तलाशी अभियान के बाद पंद्रह लोगों को हिरासत में लिया गया है। शोभायात्रा के साथ चल रहे पुलिस कर्मियों ने किसी भी (आगे की) घटना को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रण में लाया।

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं लगता कि पथराव में कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटनास्थल पर स्थिति शांतिपूर्ण है और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गयी है।

22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा

22 जनवरी यानी सोमवार सुबह से अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। रामलाल की मूर्ति की विधि-विधान से स्थापना होगी। इस आयोजन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आमंत्रित सभी मान्यवर शामिल रहेंगे। वहीं, देशभर में दिवाली सा उत्सव देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+