रेलवे ऑफिसर की बीवी ने प्रेमी को घर से 30 लाख के गहने देकर भगाया, फिर पुलिस को सुनाई लूट की ऐसी झूठी कहानी
दाहोद। गुजरात के दाहोद शहर में एक रेलवे अधिकारी के यहां लूटकांड की घटना में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस ने रेलवे अधिकारी की पत्नी को ही पकड़ा है। खुलासे के मुताबिक, पत्नी ने ही प्रेमी को 30 लाख रुपये की ज्वेलरी व कैश दिए और फिर लूट हो जाने का स्वांग रचा। वहीं, घटना को लेकर जब पुलिस ने उसे पकडकर पूछताछ की तो वारदात की कलई खुल गई। पूछताछ में अधिकारी की पत्नी ने कबूल किया कि उसने पिछले साल अपने प्रेमी को सोने और नकदी दी थी।

लूट की घटना का चौंकाने वाला खुलासा
बहरहाल, इस आपराधिक मामले में पुलिस ने महिला के प्रेमी की खोजबीन शुरू कर दी है। संवाददाता ने बताया कि, यह घटना तब सामने आई जब एक रेलवे अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके यहां कुछ लोगों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। शिकायत में 30 लाख रुपये के गहने और 2 लाख रुपये की नकदी लूटने का आरोप था। पुलिस ने जब इस केस की गहराई से छानबीन की तो पता चला कि इसके पीछे कोई और नहीं बल्कि खद उनकी पत्नी का हाथ है। पुलिस ने बताया है कि, रेलवे अधिकारी की पत्नी ने ये गहने अपने प्रेमी को दिए थे।

सीसीटीवी और ह्यूमन इंटेलिजेंस से खुली पेाल
आरोपित महिला का नाम नीलू सिंह बताया जा रहा है। उसके खिलाफ अब पुलिस ने झूठी सूचना देने मामला दर्ज करते हुए उसके प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी ने कहा कि, सीसीटीवी और ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए हमने इस केस जांच शुरू की तो शक की सुई शिकायकर्ता राकेश सिंह की पत्नी नीलू पर गई। जब पुलिस ने पूछताछ की, तो उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को कहा कि उसने अपने सभी गहने और 2 लाख रुपये नकद अपने प्रेमी बिट्टू उर्फ दावेश महेंद्रसिंह नायक को दिए हैं।

यह कहा था पहले महिला ने
हालांकि, इससे पहले महिला ने पुलिस से कहा था कि कुछ लुटेरे जिसमें एक लड़की भी शामिल थी, ने मेरे दरवाजे पर आकर पानी मांगा था। फिर जैसे ही मैंने दरवाजा खोला और पानी देने के लिए बाहर निकली तो उन्होंने मुझे अंदर धकेल दिया और मेरे दोनों बच्चों को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने घर में रखे करीब 30 लाख के गहने और 2 लाख रुपये नकद लूट लिए।












Click it and Unblock the Notifications