पाकिस्तान से चीन जा रहे जहाज में भरा था रेडियोएक्टिव मटेरियल, गुजरात में जब्‍त हुआ

कच्‍छ। भारतीय जल-सीमा से होते हुए पाकिस्तान से चीन जा रहे एक शिप के कई कंटेनरों से रेडियोधर्मी सामग्री जब्त की गई है। यह कार्रवाई कस्‍टम डिपार्टमेंट और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की एक संयुक्त टीम ने अंजाम दी। अधिकारियों ने कहा कि, पाकिस्तान के कराची से चीन के शंघाई जा रहे विदेशी जहाज के गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचने पर, जब जांच-पड़ताल की गई तो वहां रेडियोधर्मी सामग्री से लदे कई कंटेनर जब्त किए।

radioactive material in a vessel going from Karachi Pakistan to Shanghai China, seized in Gujarat

अदानी पोर्ट्स एंड लॉजिस्टिक्स ने बयान जारी कर कहा कि कार्गो को गैर-खतरनाक के रूप में सूचीबद्ध किया गया था, लेकिन जब्त किए गए कंटेनरों में कक्षा 7 के निशान थे (जो रेडियोधर्मी पदार्थों को इंगित करते हैं)। कंपनी के हवाले से कहा न्‍यूज एजेंसी ने बताया, "18 नवंबर को जांच-टीम ने मुंद्रा पोर्ट पर विदेशी पोत से कई कंटेनरों को इस चिंता में जब्त कर लिया कि उसमें खतरनाक सामग्री भरी थी। हालांकि कंटेनर मुंद्रा पोर्ट या भारत में किसी अन्य बंदरगाह के लिए नियत नहीं थे, लेकिन वह पाकिस्तान के कराची से चीन के शंघाई ले जाए जा रहे थे तो निरीक्षण के लिए उन्‍हें मुंद्रा पोर्ट पर उतार लिया गया।

radioactive material in a vessel going from Karachi Pakistan to Shanghai China, seized in Gujarat

कंपनी ने आगे कहा कि, अदानी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने इस ऑपरेशन के लिए हर संभव सहायता प्रदान की है। इसने कस्‍टम डिपार्टमेंट और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के कर्मियों को उनकी त्वरित और समन्वित कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया।
बयान में कहा गया, "हम उनके सतर्क परिश्रम को सलाम करते हैं और भारत को सुरक्षित रखने वाली किसी भी कार्रवाई में पूरी तरह से सहायता करना जारी रखेंगे। अदानी समूह राष्ट्रीय सुरक्षा को बहुत गंभीरता से लेता है और इस पर किसी भी तरह से समझौता नहीं होने देगा।"

3,000 किलो हेरोइन बरामद हुई थी
पिछले महीने, डीआरआई द्वारा गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से लगभग 3,000 किलोग्राम हेरोइन, जिसकी कीमत 21,000 करोड़ रुपये आंकी गई थी, जब्त की गई थी। तब डीआरआई ने कहा था कि, हेरोइन को जंबो बैग में छुपाया गया था। उस हेरोइन को बैगों की निचली परतों में रखा गया था, जिसमें पता लगाने से बचने के लिए उूपर टैल्क पत्थर थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+