पीएम मोदी का तूफान तौकते से प्रभावित गुजरात को 1000 करोड़ की तत्काल राहत का ऐलान
तौकते प्रभावित गुजरात को पीएम मोदी का 1,000 करोड़ की मदद का ऐलान
अहमदाबाद, 19 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवाती तूफान तौकते से प्रभावित गुजरात राज्य को 1,000 करोड़ रुपए के तत्काल राहत पैकेज की घोषणा की है। पीएम ने बुधवार को राज्य के तूफान प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा करने और गुजरात सीएम के साथ बैठक के बाद इस सहायता की घोषणा की है। ये रकम गुजरात को तत्काल राहत गतिविधियों के लिए दी गई है। केंद्र सरकार एक अंतर-मंत्रालयी दल गुजरात भेजेगा, जो सभी राज्य में इस तूफान से हुए नुकसान की सीमा का आंकलन करने के बाद रिपोर्ट देगा। इसके बाद केंद्र सरकार आगे गुजरात और दूसरे राज्यों को सहायता देगी।
Recommended Video

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि केंद्र सरकार प्रभावित राज्यों के साथ मिलकर काम कर रही है और राज्य सरकारों की ओर से नुकसान का ब्योरा भेजे जाने के बाद उन्हें तत्काल केंद्रीय सहायता मुहैया कराई जाएगी। प्रधानमंत्री ने केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और केंद्र शासित प्रदेशों दमन और दीव तथा दादर और नागर हवेली में चक्रवात के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपए का मुआवजा दिए जाने की घोषणा की है।
तौकते तूफान ने गुजरत, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव तथा दादर और नागर हवेली को प्रभावित किया है। गुजरात के अलावा किसी राज्य को अभी राहत का ऐलान केंद्र ने नहीं किया है। गुजरात की बाच की जाए तो राज्य के 12 जिलों में अब तक 45 लोगों की मौत इस तूफान से हुई है। गुजरात का सौराष्ट्र क्षेत्र तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित है। वहीं महाराष्ट्र के भी कई हिस्से बुरी तरह से तूफान से प्रभावित हुए हैं।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
PM Modi Rahul Gandhi video: लोकतंत्र की सुंदर तस्वीर! फुले जयंती पर PM मोदी-राहुल गांधी की मुलाकात ने जीता दिल -
Doon Lit Fest 2026: देहरादून में सजा साहित्य-सिनेमा का महाकुंभ, इम्तियाज अली समेत कई दिग्गज शामिल -
Arvind Kejriwal News: केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला, IT नियमों में संशोधन पर साधा निशाना -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा












Click it and Unblock the Notifications