PM Modi Gujarat Visit: 'कांटे को निकालकर रहेंगे', PM मोदी ने महात्मा मंदिर में 5 हजार करोड़ की सौगातें दीं
PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं और हर पड़ाव पर वो सिर्फ विकास की सौगात ही नहीं दे रहे, बल्कि एक तेज राजनीतिक और राष्ट्रीय सुरक्षा संदेश भी दे रहे हैं। गांधीनगर से लेकर भुज तक रोड शो और रैलियों में उन्होंने पाकिस्तान, आतंकवाद और POK को लेकर ऐसी बातें कहीं, जो साफ तौर पर 2024 की गर्म सियासत का हिस्सा बन चुकी हैं।
पीएम मोदी ने गांधीनगर में 5,536 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत ने तय कर लिया है कि 'वो कांटा निकालकर रहेगा। यहां उनका इशारा साफ था-आतंकवाद और POK में मौजूद आतंकी ठिकानों की तरफ।

उन्होंने कहा कि शरीर कितना भी स्वस्थ क्यों न हो, अगर कोई कांटा चुभ जाए तो वो चैन नहीं लेने देता। हमने तय कर लिया है कि वो कांटा निकालकर रहेंगे। अगर POK पर कब्जे के वक्त ही उन मुजाहिद्दीनों को मिटा दिया जाता, तो आज ये दिन न देखना पड़ता।
पहलगाम हमला और प्रॉक्सी वॉर का जिक्र
पीएम मोदी ने 22 अप्रैल के पहलगाम हमले को याद दिलाते हुए कहा कि ये 75 साल से जारी उस आतंकवाद की कड़ी है, जिसे पाकिस्तान ने प्रॉक्सी वॉर के तौर पर अपनाया है। तीन बार की जंग में हारने के बाद पाकिस्तान जान गया कि वो भारत से सीधे युद्ध में नहीं जीत सकता, इसलिए आतंकी संगठनों के जरिए भारत को अस्थिर करने की कोशिशें शुरू की गईं।
विकास की भी बड़ी सौगातें
दूसरे दिन की शुरुआत मोदी ने वडोदरा से दाहोद रोड शो से की और वहां 24,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। फिर भुज में 53,400 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की नींव रखी और जनसभा की। इस पूरे दौरे में उन्होंने गुजरात के विकास और सुरक्षा दोनों का संदेश दिया।
हम वीरों की धरती हैं
अपने भाषण में उन्होंने देश की संस्कृति की बात की-"वसुधैव कुटुंबकम्" यानी "संपूर्ण विश्व एक परिवार है" की भावना का ज़िक्र करते हुए कहा कि भारत ने हमेशा शांति चाही है, लेकिन जब किसी ने हमारे सामर्थ्य को ललकारा है, हमने वीरता से जवाब भी दिया है।
क्या है मोदी का 'कांटा' बयान?
ये लाइन सिर्फ एक रूपक नहीं है। मोदी का यह बयान साफ तौर पर यह बताता है कि आने वाले वक्त में भारत की आतंकवाद के खिलाफ नीति और भी आक्रामक हो सकती है-खासतौर पर POK और पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ।
पढ़ें पीएम मोदी के गुजरात दौरे की बड़ी बातें-
1. 'अब कांटा निकालना तय है' - पाकिस्तान पर दो टूक चेतावनी
पीएम मोदी ने कहा, 'शरीर कितना भी स्वस्थ क्यों न हो, अगर कांटा चुभा हो तो चैन नहीं मिलता। हमने तय कर लिया है कि उस कांटे को निकालकर रहेंगे।' यह साफ तौर पर पाकिस्तान और POK में मौजूद आतंकी ठिकानों की ओर इशारा था।
2. '22 मिनट में 9 आतंकी ठिकाने तबाह' - ऑपरेशन सिंदूर पर खुलासा
उन्होंने पहली बार ऑपरेशन सिंदूर की रणनीति पर खुलकर कहा कि '6 मई की रात को 22 मिनट में 9 ठिकानों की पहचान की गई और उन्हें नष्ट कर दिया गया। इस बार सब कुछ कैमरे पर रिकॉर्ड किया गया ताकि किसी को सबूत की जरूरत न पड़े।'
3. 'जिन्हें प्रॉक्सी वॉर कहा जाता था, अब वो असली युद्ध हैं'
मोदी ने कहा कि 6 मई के बाद जब पाकिस्तान ने मारे गए आतंकियों को स्टेट ऑनर दिया, ताबूतों पर झंडे चढ़ाए और सेना ने सैल्यूट किया, तो यह साफ हो गया कि यह सिर्फ प्रॉक्सी वॉर नहीं, बल्कि सोची-समझी युद्ध रणनीति है।
4. 'सरदार पटेल की बात मानी होती तो POK आज भारत में होता'
उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि 1947 में जब भारत का बंटवारा हुआ, उसी रात कश्मीर में पहला आतंकी हमला हुआ। अगर सरदार पटेल की बात मानी जाती और सेना को POK तक रुकने न दिया जाता, तो आज हालात कुछ और होते।
5. 'सिंधु जल संधि में हमारे अधिकारों की अनदेखी'
पीएम मोदी ने 1960 की सिंधु जल संधि पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि संधि में भारत के बांधों की सफाई और गेट खोलने तक की मनाही थी। 'हमने ज्यादा कुछ नहीं किया और वहां बाढ़ जैसी हालत बन गई है। क्या भारतवासियों को अपने पानी पर अधिकार नहीं है?'
6. 'देशभक्ति का ज्वार हर कोने में है'
अपने दौरे के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि 'कल मैं वडोदरा, दाहोद, भुज और अहमदाबाद गया, आज गांधीनगर में हूं। हर जगह मुझे देशभक्ति की लहर दिखाई दी। गर्जना करता सिंदुरिया सागर और लहराता तिरंगा जन मन के हृदय में मातृभूमि के प्रति अपार प्रेम जगाता है।'












Click it and Unblock the Notifications