पाकिस्तान की नापाक हरकत! गुजरात के रास्ते भेज रहा था 200 करोड़ की ड्रग, ATS ने पकड़ा
नई दिल्ली, 14 सितंबर। पाकिस्तान भारत के खिलाफ नापाक हरकतों को अंजाम देने में बाज नहीं आता है। ऐसा ही एक मामला इस वक्त सामने आया है। हालांकि भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने पाक के इस मंसूबे पर पानी फेर दिया है। बताया जाता है कि एक संयुक्त अभियान में बुधवार सुबह 200 करोड़ रुपए मूल्य की 40 किलो नशीली दवाओं के साथ भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए इंडियन कोस्ट गार्ड के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी नाव भारतीय जलक्षेत्र में 6 मील अंदर चली आई थी। इस पर आईसीजी की दो तेज हमले वाली नौकाओं ने गुजरात में जखाउ तट से 33 समुद्री मील दूर पाकिस्तानी नाव को पकड़ लिया।
अधिकारियों के मुताबिक आगे की जांच के लिए पाकिस्तानी चालक दल को नाव के साथ जखाउ लाया जा रहा है। वहीं, नाव में सवार 6 पाकिस्तानी दल को भी गिरफ्तार किया गया है। इन सभी से अब मामले में पूछताछ की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हेरोइन को गुजरात तट पर उतारने के बाद सड़क मार्ग से पंजाब ले जाया जाना था।
आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं जब पाकिस्तान की तरफ से नशीली दवाओं की सप्लाई भारत में करने की कोशिश की गई है। इससे पहले भी राज्य एटीएस और तटरक्षक बल ने नशीली दवाओं की तस्करी के इसी तरह के प्रयासों को विफल कर दिया था। हालांकि, उस दौरान पाकिस्तान की तरफ से विदेशी नागरिकों के जारी भारी मात्रा में नशीले पदार्थों को भेजने की कोशिश की गई थी। इनपुट के बाद विदेशी नागरिकों गुजरात तट से गिरफ्तार किया गया था।
ये भी पढ़ें- जैश आतंकी मसूद अजहर को खोज रहा पाकिस्तान, गिरफ्तार करने के लिए तालिबान को लिखा पत्र












Click it and Unblock the Notifications