COVID 19 Omicron: गुजरात में 2 नए मरीज मिले, संक्रमित बुजुर्ग की पत्नी और बहनोई
जामनगर। गुजरात के जामनगर में 2 और लोग कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित मिले हैं। ये दोनों वो लोग हैं, जो पिछले दिनों अफ्रीका से लौटे बुजुर्ग के संपर्क में आए थे। वह बुजुर्ग एक एनआरआई है। अब उसकी पत्नी और बहनोई में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। नगर आयुक्त विजयकुमार खराड़ी ने आज कहा, ''ओमिक्रॉन पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने की वजह से उसकी पत्नी और बहनोई भी ओमिक्रॉन से संक्रमित मिले हैं। हालांकि, अस्पताल में तीनों की हालत स्थिर है। कुछ ही दिन पहले इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जहां परीक्षणों से पता चला कि वे कोरोनावायरस के नए वैरिएंट के शिकार हुए हैं।
Recommended Video

जामनगर नगर निगम (जेएमसी) के अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, गुजरात में अब ओमिक्रॉन के तीन मरीज हैं, जिन्हें पिछले महीने अफ्रीका में पाए जाने के बाद डब्ल्यूएचओ द्वारा 'चिंता के प्रकार' के रूप में वर्गीकृत किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि, गांधीनगर में गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर (GBRC) में सैंपल्स का जीनोम सीक्वेंस देखा गया था। जहां ओमिक्रॉन मरीज की पत्नी, बहनोई भी उसी की तरह पीडि़त निकले।

बता दें कि, एक एनआरआई व्यक्ति जिम्बाव्बे से भारत आया था। वह कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित था। उसकी पत्नी और बहनोई, भी बाद में गुजरात में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। जामनगर नगर निगम (जेएमसी) के अधिकारियों ने उनके सैंपल लैब भिजवाए थे। अब नगर आयुक्त विजयकुमार खराडी ने आज कहा, "उनके जो सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे...आज उससे पता चला है कि वे ओमिक्रॉन से ही पीडि़त हैं।
राज्य में कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण की बात की जाए तो अब इसका खतरा तेजी से बढ़ रहा है। दरअसल, यहां हाई-रिस्क वाले देशों से लगातार यात्री आ रहे हैं और उनमें काफी कोरोना से संक्रमित मिले हैं। 5 दिसंबर को सूरत में विदेश से 87 यात्री आए। जिनमें से 7 ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से आए। हफ्तेभर में यहां विदेश से कुल 1148 यात्री आए हैं, जिनमें 233 ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से ही आए।












Click it and Unblock the Notifications