साल के आखिरी दिन तक गुजरात के इन शहरों में लागू रहेगा रात्रि कर्फ्यू, सरकार ने प्रतिबंधों में ढील दी
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाया गया रात्रि कर्फ्यू अभी कुछ शहरों में जारी रहेगा। सरकार की ओर से बताया गया है कि, कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के प्रकोप को देखते हुए अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर, जामनगर, जूनागढ़ और गांधीनगर में रात्रि कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला किया गया है। नए आदेश के मुताबिक, अब रात्रि कर्फ्यू 31 दिसंबर की रात 12 बजे तक लगा रहेगा। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि, गुजरात में कोरोना के फिलहाल 577 मरीज हैं।

गुजरात में कोरोना के अब 577 मरीज
यहां पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके खतरे को देखते हुए सरकार ने अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर, जामनगर, जूनागढ़ और गांधीनगर में रात्रि कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि, कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने के बाद सरकार ने प्रतिबंधों में ढील दी है। अब सिनेमाघर खोले गए हैं। वहीं, रेस्टोरेंट को रात 12 बजे तक खुला रख सकेंगे। इसके अलावा रात्रि कर्फ्यू का समय पहले की ही तरह रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक रखा गया है। अन्य बाकी गाइडलाइन भी यथावत रहेंगी।

अब चूंकि कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं तो सरकार ने अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर, जामनगर, जूनागढ़ और गांधीनगर में रात्रि-कर्फ्यू को साल खत्म होने तक जारी रखने का फैसला कर लिया है। सरकार के इस फैसले के बाद नए साल के मौके पर रात में जश्न मनाने वाले लोगों के लिए झटका माना जा रहा है। वहीं, वायरस के खतरे को देखते हुए कोरोनाटेस्ट भी बढ़ाए जा सकते हैं।?
कोरोनावायरस से जुड़े अपडेट्स
गुजरात में कोरोनावायरस के संक्रमण के अब तक 10 लाख मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जिनमें से 817937 लोग रिकवर कर लिए गए हैं। वहीं, 10102 लोगों की मौत हो चुकी है। कल वायरस की वजह से यहां 1 व्यक्ति की मौत हुई। साथ ही कल के दिन 63 लोग संक्रमण से मुक्त हुए।












Click it and Unblock the Notifications