झूला झूलती 9 साल की बेटी की रहस्यमय तरीके से मौत, पिता बोले- 2 पड़ोसियों ने मारा

सिलवासा। शहर के बाविसा फलिया में गायकवाड में एक बच्ची झूला झूल रही थी। कुछ देर बाद पिता वहां आया तो देखा उसके गले में दुपट्टे पड़ा हुआ था। गले पर चोट से उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी लाश देखकर पिता स्तब्ध रह गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। मगर, पुलिस के रूखे रवैये से मृतका का पिता संतुष्ट नहीं हुआ। पिता का कहना है कि, 6 जुलाई को मेरी 9 वर्षीय बच्ची की पड़ोसियों ने हत्या कर दी थी।

स्थानीय पुलिसकर्मियों द्वारा मामला नहीं सुलझाए जाने पर मृतका के पिता हिम्मत कोली ने एसपी और कलेक्टर को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। जिसमें पिता ने कहा कि, पुलिस ने हत्यारों को ढूंढने के बजाए केस को भुला देने की कोशिश की। जबकि, 4 दिन से हमारे घर पर ताला लगा है। ऐसे में अपने रिश्तेदारों के यहां गुजर-बसर करने को मजबूर हूं। मैंने कहा था कि, जिस वक्त मैंने अपनी बेटी को मृत पड़े देखा, तब वहां एक पड़ोसी युवक मौजूद था।

mysterious death of a nine year girl, her father blame on neighbours to murder

पिता हिम्मत कोली के मुताबिक, उस पड़ोसी युवक का नाम अमोल है। अमोल और एक अन्य शख्स ने ही बेटी की हत्या की है। अमोल बैचलर लड़कों के साथ वहां रहता है। संभावना है कि, बच्ची को दुष्कर्म की नीयत से मारा हो। इस मामले में पुलिस का रवैया निराशाजनक है, क्योंकि, चार दिनों के बाद भी पुलिस ने अभी तक ना तो बच्ची के मौत की वजह बताई है और न ही पोस्टमॉर्टम से अवगत कराया है।

पिता ने आगे कहा, ''वो मासूम बच्ची आत्महत्या नहीं कर सकती। वह झूला झूलते समय यूं अचानक मौत की भेंट भी नहीं चढ़ सकती।'' हालांकि, बच्ची के गले में रस्सी के निशान पाए गए थे। मगर, घटना के समय बच्ची के गले में रस्सी थी ही नहीं, बल्कि दुपट्‌टा पड़ा हुआ था। पिता उसका दुपट्टा निकालकर अस्पताल ले गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+