बीवी से करता था मारपीट, फिर ससुर की हत्या कर दी, 16 महीने बाद हत्थे चढ़ा जमाई

सूरत। गुजरात में 16 महीने से फरार एक हत्यारोपी जमाई को क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया है। उसने वर्ष 2019 में अपने ससुर की हत्या कर दी थी। तब से ही उसे खोजा जा रहा था। पुलिस ने बताया कि, उसका नाम दिनेश रामू है। सूरत में अपने ससुर पर धारदार हथियार से हमला करने के बाद वो फरार हो गया था।

murder accused Son-in-law arrested after 16 months, who killed his father in law

अब खुलासा हुआ है कि, हत्यारोपी जमाई गांधीनगर अपनी बहन के पास भाग गया था। वह छुप-छुपकर सूरत में कई बार आ जा चुका था। बीते दिनों क्राइम ब्रांच के महिला पीएसआई हील्पा सिन्धा की टीम के हेड कांस्टेबल जितेंद्र बाबू और जिग्नेश मणिलाल को सूचना मिली कि, दिनेश रामू वासफोड़ा क्षेत्रपाल मंदिर के पास देखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने दिनेश को मंदिर के पास फुटपाथ पर जा पकड़ा।

murder accused Son-in-law arrested after 16 months, who killed his father in law

पुलिस ने बताया कि, दिनेश का अपनी बीवी से बच्चों को लेकर झगड़ा होता था। ऐसे ही एक झगड़े में फरवरी 2019 के दौरान दिनेश ने अपने ससुर नट्टू वासफोडा की घातक हथियार से हत्या कर दी थी। उसके बाद वह वहां से फरार हो गया था। पुलिस उसे सूरत में खोजती थी, जबकि, वो गांधीनगर अपनी बहन के पास भाग गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+