गुजरात के आणंद शहर में सड़क हादसा, 6 की मौत
अहमदाबाद, 12 अगस्त। गुजरात के आनंद जिले में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां कार और बाईक की टक्कर में 6 लोगों की जान चली गई है। आनंद के एएसपी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि आनंद में गुरुवार की शाम तकरीबन 7 बजे एक कार, बाईक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में 6 लोगों की जान चली गई। ऑटो पर सवार 4 लोग, बाइक पर सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार के ड्राइवर को भी चोट आई है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बहनें और उनकी मां शामिल हैं। आणंद के सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक गुप्ता ने बताया कि ऑटो में सवार 4 लोगों की और बाइक सवार 2 लोगों की मौत हो गई है। कार ने एक ऑटो और बाइक वाले को टक्कर मार दी थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। हादसे की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि परिजन रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर वापस आ रहे थे। ये लोग आणंद के सोजित्रा के पास पहुंचे तभी हादसे का शिकार हो गए। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है












Click it and Unblock the Notifications