2 लड़कियों पर शेरों का हमला, बड़ी बहन बनी शिकार, छोटी ने पानी में कूद कर जान बचाई
जूनागढ़। शेर यूं तो इंसानों पर हमले नहीं करते। मगर, कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जिनसे दिल दहल जाता है। गुजरात में वंथली के धनफुलिया नामक गांव के पास शेर की जोड़ी ने जो किया, उसके बाद से वहां कोहराम मचा हुआ है। दरअसल, शेर-शेरनी ने दो लड़कियों पर हमला कर दिया। वे लड़कियां आपस में बहनें थीं। शेरनी के हमले में बड़ी बहन की जान चली गई। शेरनी ने उसकी हड्डी-पसलियां भी कुतर डालीं। उसकी क्षति विक्षिप्त लाश मिली। वहीं, छोटी बहन उसी वक्त पानी में कूद गई, इसलिए बच गई।
Recommended Video

संवाददाता ने बताया कि, शेरों के हमले के बाद सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची। कुछ देर बाद उन हमलावर शेरों को पकड़ लिया गया। मौके पर लोगों की भीड़ होने लगी। एक लड़की का शिकार होने से वहां रुदन मच गया।
शेरों के हमले की घटना बुधवार शाम को हुई थी। भावनाबेन दीपसिंह बाबरिया अपनी छोटी बहन के साथ घर से निकली थी। गांव से कुछ ही दूर शेरों ने उन्हें देखा तो हमला कर दिया। उस दौरान छोटी बहन तो पानी की टंकी में कूद गई, लेकिन भावना चपेट में आ गई। शेरनी ने उसे बुरी तरह काट खाया। उसके हाथ-पांव बुरी तरह नोंच डाले।

छोटी बहन ने बताया कि, शेर हम दोनों बहनों के शिकार को आमादा हो गए थे। तभी मैं पानी की टंकी में कूद गई। मेरी बड़ी बहन को शेरों ने मुंह में दबा लिया। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग उधर दौड़े। लाठियां दिखाकर शेरों को भगाया गया, मगर तब तक वे भावना को मार चुके थे।"
इस संबंध में वंथली रेंज के अधिकारी अरुण कुमार बोले कि, शेर इंसानों पर हमला नहीं करते हैं, हालांकि इन शेरों द्वारा पहले भी पशुओं पर हमले किए गए थे और वनतंत्र उनकी खोजबीन कर रहा था। इसी बीच यह हादसा हो गया। हालांकि, टीमों को बुलाकर शेरों को काबू कर लिया गया है। उनमें दो शेर मानव पर हमला करते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications