रात को गांव में आ घुसे शेर, 10 फीट की दीवार फांदकर बाड़े में बैठी 10 भेड़ें मार डालीं, एक को जंगल ले गए
जूनागढ़। गुजरात में शेरों (एशियाटिक लॉयंस) ने रिहायशी इलाके में आकर एक बार फिर पालतू पशुओं का शिकार किया। शेर जूनागढ़ जिले के धारी गांव में एक बाड़े में घुसे। बाड़े में घुसने के लिए उन्होंने फीट की दीवार लांघी। उसके बाद वहां मौजूद भेड़ों को निशाना बनाया। 10 भेड़ें मार डालीं। एक को घसीटकर जंगल में ले गए।

गांव में घुसकर शेरों ने शिकार किया
पता चलने पर गांव में दहशत फैल गई। बाड़े के मालिक ने देखा कि, बाड़े में उसकी 10 भेड़ें मृत पड़ी थीं। उसने कहा कि, बाड़े के चारों तरफ 10 फीट ऊंची दीवार थी। हमें अंदाजा नहीं था कि, शेर आएंगे और शिकार भी कर लेंगे। शेरों के इस तरह गांव में घुसकर शिकार करने से अब गांववाले डरे हुए हैं।

35 में से 10 भेड़ों को मार डाला
बाड़े के मालिक के मुताबिक, शेरों ने 35 में से 10 भेड़ों को मार दिया है। सोमवार सुबह बाड़े पहुंचने पर इस घटना की जानकारी हुई। शेरों के पदचिह्न मिलने से यह खुलासा हुआ कि रात को शेर गांव में घुस आए थे। इससे पहले शेरों ने मोरजर गांव में भी हमला किया था।

यहां गधे को मारकर खा गए
शेर तब मोरजर गांव में रात के समय बस स्टैंड पर आ पहुंचे थे। वे 6 शेर-शेरनियां थे। उन्होंने बस स्टैंड के आस-पास ही बैठे पशुओं का शिकार किया था। एक गधे को कई शेरों ने नोंचा-कुतरा था। कोई उसे बचा नहीं पाया। उनका वीडियो एक कार चालक ने रिकॉर्ड किया था। यहां पढ़ें वो खबर।












Click it and Unblock the Notifications