VIDEO: जंगल से आए 6 शेरों ने बस स्टैंड पर बैठे पशुओं पर धावा बोला, गधे को मारकर खा गए

अमरेली। गुजरात के अमरेली जिले में शेरों ने फिर रिहायशी इलाके में आकर पशुओं का शिकार किया। इस बार शेरों का दल शिकार की तलाश में मोरजर गांव के बस स्टैंड तक पहुंच गया। इस दल में छह शेर-शेरनियां थे। जिन्होंने बस स्टैंड के शेड पर बैठे पशुओं को निशाना बनाया। एकाद पशु को मारकर खा भी गए।

Recommended Video

    VIDEO: जंगल से आए 6 शेरों ने बस स्टैंड पर बैठे पशुओं पर धावा बोला, गधे को मारकर खा गए
    Watch: Video Of Lion Attacking Donkey At Bus Stop In Amreli City Of Gujarat

    यह पूरी घटना देर रात वहां से गुजरे एक कार चालक ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड की। उसने उस वीडियो को बाद में सोशल साइट्स पर शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरों ने कैसे पशुओं पर हमला बोला। वीडियो में दिख रहा है कि उन्होंने एक पशु को अपना शिकार भी बना लिया। यह वीडियो अब गुजरात में चर्चा का विषय बन गया है।

    Watch: Video Of Lion Attacking Donkey At Bus Stop In Amreli City Of Gujarat

    ग्रामीणों के मुताबिक, उन्होंने काफी देर तक शेरों के दल को इलाके में बस स्टैंड के आसपास घूमते देखा। गांव के बस स्टैंड पर शेर पशुओं का शिकार करते भी देखे गए। एक बुजुर्ग ने बताया कि, यह पूरी घटना गुजरात के अमरेली जिले के मोरजर गांव की है। शनिवार की रात 6 शेरों का दल जंगल से वहां पहुंचा था।

    Watch: Video Of Lion Attacking Donkey At Bus Stop In Amreli City Of Gujarat

    ग्रामीणों ने काफी देर तर उन्हें बस स्टैंड के आसपास घूमते देखा था। उसके बाद देर रात ही बस स्टैंड से गुजर रहे एक कार चालक ने शेरों के दल का वीडियो बनाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+