शिकार करने गांव में चला आया तेंदुआ, घर में घुसकर किसान पर टूट पड़ा, पकड़ा नहीं जा सका

अरवल्ली। गुजरात में अरवल्ली जिले की बायड तहसील व आस-पास के क्षेत्रों में तेंदुए की वजह से लोग दहशत में है। यहां कई गांवों में तेंदुए पालतू पशुओं का शिकार करने चले आते हैं। इस दौरान स्थानीय लोगों पर हमला कर देते हैं। हालिया घटना बायड के गाबट गांव में हुई है। एक तेंदुए गांव में चला आया। रात को ​वह किसान दला भाई वणकर के मकान में छिपकर बैठ गया। फिर जब वहां दला भाई उसे दिखे तो हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में दुला भाई काफी जख्मी हो गए। मुश्किल से जान बची। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

leopard entered in house of farmer, people in fear, but forest department fail to caught

तेंदुए के बारे में वन विभाग को सूचना दी गई। तब वन विभाग की टीम उसे पकड़ने के प्रयास करने लगी। स्थानीय लोग भी मदद करने लगे। हालांकि, घंटों के प्रयास के बावजूद तेंदुआ नहीं पकड़ा जा सका। एक बुजुर्ग ने बताया कि, अभी तक तेंदुए ने जानवरों पर हमला कर उन्हें शिकार करके आतंक मचा रखा था, लेकिन अब तेंदुए ने किसानों पर हमला करना शुरू कर दिया है। इससे आसपास के क्षेत्रों में लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है। तेंदुआ रविवार रात को यहां छिप कर बैठ गया था। सोमवार सुबह तेंदुए ने दला भाई पर हमला कर दिया।

leopard entered in house of farmer, people in fear, but forest department fail to caught

तस्वीर में देखा जा सकता है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम ने जाल बिछाया है। आणंद के वन विभाग के कर्मचारियों की टीम लगी हुई है। लेकिन जगह-जगह पिंजरा लगाए जाने के बावजूद तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका है। तेंदुए से जुड़ी अन्य खबरें भी यहां पढ़िए

leopard entered in house of farmer, people in fear, but forest department fail to caught

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+