खुद के साथ कैसे की गुजरात की क्षमा बिंदु ने शादी, Video शेयर कर दिखाईं सारी रस्में
खुद के साथ कैसे की गुजरात की क्षमा बिंदु ने शादी, Video शेयर कर दिखाईं सारी रस्में
वड़ोदरा, 10 जून: गुजरात के वड़ोदरा शहर की 24 वर्षीय क्षमा बिंदु उस वक्त देशभर में सुर्खियों में आईं थी, जब उन्होंने 11 जून को खुद से ही शादी करने का ऐलान किया था। लेकिन क्षमा बिंदु ने इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया और तय तारीख से तीन दिन पहले यानी 08 जून को एकल विवाह (सोलोगैमी विवाह) कर लिया। ऐसा दावा किया जा रहा है कि क्षमा बिंदु पहली भारतीय हैं, जिन्होंने सोलोगैमी विवाह किया है।

तय तारीख से 3 दिन पहले इसलिए की क्षमा ने खुद से शादी
क्षमा बिंदु ने 11 जून को खुद से शादी करने का फैसला किया था। इसलिए उन्होंने पंडित, मंदिर समेत पार्लर भी बुक कराया था। लेकिन उनके इस फैसले पर भाजपा नेता के साथ-साथ हिंदू वादी संगठनों ने विरोध जताया था। इसलिए क्षमा बिंदु तय तारीख से तीन दिन पहले वैवाहिक बंधन में बंध गईं। क्षमा की शादी की सारी रस्में उनके वडोदरा के गोत्री में स्थित घर पर निभाई गई। क्षमा बिंदु को डर था कि कहीं 11 जून को कोई उनके घर आकर विवाद न खड़ा कर दे। जिससे उनका स्पेशल दिन बर्बाद न हो जाए, इसलिए उन्होंने बुधवार 08 जून को ही शादी कर ली।
शादी के खास मूवमेंट का क्षमा बिंदु ने इंस्टा पर शेयर किया वीडियो
क्षमा बिंदु ने अपनी शादी के खास मूवमेंट का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए क्षमा बिंदु कैप्शन में लिखा, 'कैप्शन की आवश्यकता नहीं है...'। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में क्षमा खुद को जयमाला पहनाते हुए, अग्नि के समक्ष फेरे लेते हुए नजर आ रही है। इतना ही नहीं, इस वीडियो में क्षमा बिंदु खुद की मांग में सिंदूर लगाते हुए और मंगलसूत्र पहनाते हुए नजर आ रही है। साथ ही, क्षमा बिंदु ने कहा सोलोगैमी विवाह के बाद मेरी लाइफ में कोई बदलाव नहीं होगा। साथ ही मेरा दुल्हन बनने का सपना भी पूरा हो गया।

खुद से बहुत प्यार करती हूं, इसलिए की खुद से की शादी
क्षमा बिंदु से जब मीडिया ने पूछा कि खुद से शादी करने का फैसला क्यों लिया तो उन्होंने बताया कि मैं खुद से बहुत प्यार करती हूं। शादियां हम तब करते है जब किसी से प्यार करना चालू कर देते है और मुझे खुद से प्यार हो गया। क्षमा बिंदु ने बताया कि मैंने अपन हाथ पर सेल्फ लव का टैटू भी बनावाया हुआ है। इतना ही नहीं, क्षमा ने कहा कि मैं बच्चपन से ही खुद से प्यार करती हूं, लेकिन एक मुकाम आया जब मुझे पता चला कि मुझे किसी की बीवी नहीं बनना है। तो इसलिए मैंने खुद से शादी कर ली। मीडिया से बातचीत में क्षमा बिंदु ने कहा कि जो लड़कियां खुद से शादी करना चाहती, मैंने उनसे कहना चाहती हूं कि मैंने भी दो से तीन महीने का समय लिया था। आप भी ऐसा करने से पहले वक्त ले। मैं आपके साथ हूं।

खुद से शादी करने के फैसले के बाद क्षमा को मिली थी चेतावनी
क्षमा बिंदु के खुद से शादी करने के ऐलान के बाद भाजपा और हिंदू वादी सगंठनों ने उन्हें चेतावनी दी थी। भाजपा नेता सुनीता शुक्ला ने कहा था, 'मैं मंदिर में शादी के खिलाफ हूं, उसे किसी भी मंदिर में खुद से शादी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसी शादियां हिंदू धर्म के खिलाफ हैं। इससे हिंदुओं की आबादी कम होगी। अगर कुछ भी धर्म के खिलाफ जाता है, तो कोई कानून नहीं चलेगा।' इतना ही नहीं, क्षमा बिंदु के पड़ोसी व कुछ हिंदू वादी संगठनों ने भी इस शादी का विरोध किया था और विवाह नहीं करने देने की भी चेतावनी दी गई थी।

टेप पर चलाए मंत्र और घर में लिए क्षमा ने सात फेरे
धमकी और चेतावनी मिलने के बाद भी क्षमा बिंदु ने हार नहीं मानी और लाल जोड़े में सज-धज कर तैयारी हुईं। क्षमा बिंदु ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार बुधवार 08 दून को शादी की और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे भी लिए। क्षमा की शादी में सबकुछ वैसा ही था जैसा हिंदू लड़कियों की शादी में होता है। नहीं था तो सिर्फ दूल्हा और पंडित जी। क्षमा बिंदु ने खुद की मांग में सिंदूर भरा और खुद को मंगलसूत्र पहनाया। इतना ही नहीं, क्षमा बिंदु ने टेप पर मंत्र चलाकर ही विवाह की सारी रस्में पूरी की। बता दें कि शादी के दौरान हल्दी, मेहंदी की रस्में हुईं।

क्षमा की शादी कुछ खास दोस्त और परिवार के लोग हुए शामिल
क्षमा बिंदु ने आखिरकार खुद से किया अपना वादा निभाया और तय समय से पहले वैवाहिक बंधन में बंध गईं। क्षमा की शादी की सारी रस्में उनके वडोदरा के गोत्री में स्थित घर पर निभाई गई। क्षमा की शादी में केवल उनके कुछ खास दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए। इतना ही नहीं, क्षमा बिंदु ने अपनी हल्दी और मेहंदी की कुछ फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए क्षमा ने कैप्शन भी दिया है। क्षमा ने लिखा, 'खुद पे हल्दी लगी तो सवार गई मैं, खुद से एक रिश्ते में कल बंद गई मैं...'।

क्षमा बिंदु की शादी में दोस्तों के जमकर किया डांस
क्षमा बिंदु ने शादी की रस्मों को पूरा करने के बाद कहा, 'मैं बेहद खुश हूं कि आखिरकार अब मैं शादीशुदा महिला हूं।' बता दें कि क्षमा बिंदु की शादी में करीब 40 मिनट तक रस्मों का दौर चला, जो पंडित जी के ना आने से डिजिटल तरीके से संपन्न हुआ। नाच-गाना और खुशी के माहौल के बीच रस्में पूरी हुईं। शादी की रस्में पूरी होने के बाद क्षमा ने दोस्तों और मेहमानों के साथ 'लंदन ठुमुकदा' गाने पर जमकर डांस किया।

कौन हैं क्षमा बिंदु
क्षमा बिंदु 24 साल की हैं और समाजशास्त्र में ग्रजुएट किया है। क्षमा एक प्राइवेट कंपनी के लिए वरिष्ठ भर्ती अधिकारी के रूप में काम करती हैं। इसके साथ ही क्षमा बिंदु एक ब्लॉगर भी हैं। क्षमा के माता-पिता दोनों इंजीनियर हैं। क्षमा के पति दक्षिण अफ्रीका में हैं और उनकी मां अहमदाबाद में रहती हैं। क्षमा की मानें तो लोग किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करते हैं जिससे वे प्यार करते हैं। मैं खुद से प्यार करता हूं और इसलिए मैंने शादी भी खुद से की हैं।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP?












Click it and Unblock the Notifications