Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mahipal Singh: कौन हैं करणी सेना के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष महिपाल सिंह मकराना, गुजरात में गिरफ्तारी क्‍यों?

Mahipal Singh Makrana Arrested: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना को शनिवार को गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद में गिरफ्तार किया है। वे केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला द्वारा राजपूत महिलाओं को लेकर की गई टिप्‍पणी के विरोध में प्रदर्शन कर रहीं राजपूत महिलाओं समर्थन में अहमदाबाद पहंचे थे।

who is Mahipal Singh Makrana

महिपाल सिंह मकराना ने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर लिखा कि 'केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने राजपूत महिलाओं के खिलाफ जो अभद्र टिप्पणी करी थी उसके विरोध में जौहर करने का निर्णय करने वाली महिलाओं को समझाने पहुंचे थे। उनको गुजरात पुलिस ने मिलने नहीं दिया व जबरदस्ती गिरफ्तार कर अहमदाबाद पुलिस कमिशनरेट ले गई।

महिपाल सिंह मकराना का जीवन परिचय (Mahipal Singh Makrana National president)

महिपाल सिंह मकराना राजस्‍थान के नागौर जिले के मकराना के रहने वाले हैं। इनको महिपाल सिंह चौहान के नाम से भी पुकारा जाता है, क्‍योंकि ये भारत के अंतिम हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान के 21वी पीढ़ी के वंशज बताए जाते हैं।

महिपाल सिंह मकराना को श्री राजपूत करणी सेना के संस्‍थापक सदस्‍यों में से एक माना जाता है। ये रक्‍तदान शिविर लगवाने व पौधारोपण में भी खासी अग्रणी भूमिका में देखे जाते हैं।

साल 2005 में राजपूतों ने आरक्षण को लेकर आंदोलन किया था। इस विशाल धरना-प्रदर्शन के बाद राजपूत समाज की सामाजिक संस्‍था करणी सेना अस्तित्व में आई।

सितंबर 2006 में लोकेंद्र सिंह कालवी के नेतृत्व में श्री राजपूत करणी सेना का गठन किया। महिपाल सिंह मकराना करणी सेना के जयपुर जिला अध्यक्ष रहे। वर्तमान में राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+