डिलीवरी बॉय से डिजिटल मार्केटिंग गुरु तक का सफर, 25 साल के युवा ने 1 लाख युवाओं को सिखाया बिजनेस का हुनर
Gujarat: गुजरात के सुरेंद्रनगर के रहने वाले जीत शाह ने महज 25 साल की उम्र में अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत से डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में एक अद्वितीय पहचान बनाई है। डिलीवरी बॉय के तौर पर अपना सफर शुरू करने वाले जीत ने कोविड-19 महामारी के दौरान डिजिटल मार्केटिंग में कदम रखा और इस क्षेत्र में महारत हासिल कर ली।
2021 में अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होंने सिम्पेक्स स्कूल प्राइवेट लिमिटेड नामक फर्म की स्थापना की। जो युवाओं को डिजिटल मार्केटिंग के कौशल सिखाने के लिए समर्पित है।

सीमाओं से परे सफलता की उड़ान
जीत शाह ने अपने प्रयासों को केवल गुजरात और राजस्थान तक सीमित नहीं रखा। बल्कि अपनी उद्यमशीलता का विस्तार दुबई तक कर दिया। मात्र 18 महीनों में उनकी फर्म ने एक लाख से अधिक युवाओं को डिजिटल कौशल में प्रशिक्षित किया है। दुबई में डिजिटल मार्केटिंग प्रोजेक्ट शुरू करके उन्होंने अपनी सफलता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा दिया है।
जीत का यह सफर दिखाता है कि अगर दृढ़ निश्चय और सीखने का जुनून हो तो किसी भी बाधा को पार किया जा सकता है। उन्होंने न केवल खुद को स्थापित किया। बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और डिजिटल डोमेन में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रेरणा का स्रोत
जीत शाह न केवल एक सफल उद्यमी हैं। बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं। उनके YouTube चैनल पर 1.4 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। जहां वह डिजिटल मार्केटिंग, उद्यमिता और व्यक्तिगत विकास पर बहुमूल्य जानकारियां साझा करते हैं।
जीत का मानना है कि अगर आपके पास सीखने की इच्छा और कड़ी मेहनत का जुनून है तो आप कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं। उनकी यह सोच उनके दर्शकों को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करती है।
डिजिटल परिदृश्य में नई संभावनाएं
जीत शाह की कहानी यह साबित करती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और सही मानसिकता के साथ कोई भी व्यक्ति सफलता की ऊंचाइयों को छू सकता है। उनका प्रयास न केवल भारत के युवाओं को सशक्त बना रहा है। बल्कि दुबई जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी प्रभाव डाल रहा है। जीत शाह का डिलीवरी बॉय से डिजिटल मार्केटिंग में प्रतिष्ठित व्यक्तित्व बनने का यह सफर आज के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।












Click it and Unblock the Notifications