गुजरात में नौकरियां: 2600 विद्या सहायकों की भर्ती होगी, शिक्षामंत्री बोले- और पद भी भरेंगे

गांधीनगर। गुजरात में विद्या सहायकों की भर्ती की जाएगी। यह ऐलान शिक्षा मंत्री जीतू वाघाणी ने किया। उन्‍होंने कहा कि, शिक्षा विभाग भर्तियों की तैयारी कर रहा है। विभाग द्वारा योग्‍य उम्‍मीदवारों को नौकरी दी जाएगी। भर्तियों की संख्‍या के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि, प्रदेश में 2600 विद्या सहायकों की भर्ती कराई जाएगी। बता दें कि, कल गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी। जहां नई भर्तियां निकालने पर भी चर्चा हुई।

'सहायक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी'

'सहायक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी'

शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, आने वाले समय में जो भर्तियां होंगी, उनमें 2017-18 में टीएटी टेस्‍ट देने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। वहीं, बताया जा रहा है कि, सूबे में जिला तबादले के लिए अब तक सरकार को 77953 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। कोर्ट के फैसले के बाद जिला तबादले को लेकर फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा प्रदेश में TAT और HMAT परीक्षा जल्द ही आयोजित की जाएगी। मंत्री जीतू वाघाणी ने सामाजिक न्याय और सहकारिता के मुद्दे पर भी बड़ा बयान दिया।

'शिक्षा विभाग में 5360 पद सृजित किए जाएंगे'

'शिक्षा विभाग में 5360 पद सृजित किए जाएंगे'

मंत्री जीतू वाघाणी ने कहा कि, प्रदेश में अब 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जाया करेगा। यहां तक कि, जाति प्रमाण पत्र भी अब से डिजिटल रूप से उपलब्ध होगा। उन्‍होंने नई नौकरियों के बारे में कहा कि आने वाले समय में शिक्षा विभाग में 5360 पद सृजित किए जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि, मैं यह बता दे रहा हूं कि, प्रदेश में जल्द ही शिक्षकों की भर्ती के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी, और जल्‍द परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी।
जिला तबादले के सवाल पर मंत्री बोले कि, जिला तबादले का फैसला फिलहाल हाईकोर्ट में है। निर्णय आने पर तत्‍काल रिक्त पदों को भरा जाएगा। मंत्री जीतू वाघाणी ने शिक्षा विभाग की लंबित भर्ती परीक्षा पर बात करते हुए कहा कि, शिक्षा विभाग की लंबित भर्ती परीक्षा के लिए सितंबर के अंत में प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

टीईटी की परीक्षा पर यह बोले मंत्री

टीईटी की परीक्षा पर यह बोले मंत्री

मंत्री ने प्रदेश में होने वाली टीईटी परीक्षा के संबंध में कहा कि टीईटी की परीक्षा 3 साल से नहीं हुई है, और हम निकट भविष्य में यह परीक्षा आयोजित करेंगे। उन्‍होंने कहा कि, हम सितंबर के अंत में पूरी प्रक्रिया शुरू करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+